उत्तराखंडस्वास्थ्य

उत्तराखंड में 17 सितंबर से स्वास्थ्य महाकुंभ

प्रदेशभर में 4604 स्वास्थ्य शिविर, हर वर्ग तक पहुँचेगी मुफ्त सेवाएँ

देहरादून, 8 सितंबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इस विशेष स्वास्थ्य पखवाड़े की जिम्मेदारी स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को दी गई है। उन्होंने सोमवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया और जिलाधिकारियों से अभियान को जनआंदोलन की तरह चलाने के निर्देश दिए।

हर जिले में लगाए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर

इस अभियान के तहत 4604 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

  • पिथौरागढ़ में 679
  • पौड़ी में 573
  • अल्मोड़ा में 522
  • टिहरी में 533
  • देहरादून में 425
  • हरिद्वार और नैनीताल में 367-367 शिविर

इन शिविरों में आमजन को नि:शुल्क जांच, परामर्श और दवाइयाँ मिलेंगी। गर्भवती महिलाओं, टीबी रोगियों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष परामर्श की व्यवस्था भी रहेगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि अभियान की निगरानी हर स्तर पर सुनिश्चित हो। प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए।प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी हो।

पखवाड़े की मुख्य झलकियाँ

  • रक्तदान शिविर : हर शिविर में बड़े पैमाने पर रक्तदान कार्यक्रम।
  • मेडिकल कॉलेजों की सहभागिता : छात्र, चिकित्सक व स्टाफ सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
  • हेल्थ डेस्क : प्रमुख अस्पतालों में सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी।
  • विशेषज्ञ सेवाएँ : हृदय, मधुमेह, स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचेंगे।
  • निजी संस्थानों का सहयोग : निजी मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज भी जुड़ेंगे।

निक्षय मित्र” पहल : जनप्रतिनिधियों को टीबी मरीजों व अन्य रोगियों से जोड़ा जाएगा।

फूड एंड ड्रग कंट्रोलर की भूमिका : दवाओं और आवश्यक सामग्री की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी।

जनभागीदारी का उत्सव

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव है। मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ नई दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button