वरुन बत्रा बने डब्ल्यूआईसी रेंजर्स ट्रॉफी 2025 के विजेता
डब्ल्यूआईसी इंडिया ने रोमांचक फाइनल के साथ रेंजर्स पूल चैंपियनशिप 2025 का किया समापन

देहरादून, 1 सितम्बर: वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर (डब्ल्यूआईसी) इंडिया, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय रेंजर्स पूल चैंपियनशिप 2025 का समापन रोमांचक अंदाज में हुआ। नेशनल स्पोर्ट्स डे पर शुरू हुई इस प्रतियोगिता में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
अंतिम दिन राउंड रॉबिन प्रारूप के तहत हुए मुकाबलों में ईशान आहूजा, क्षितिज मारवाह और वरुन बत्रा ने जोरदार खेल दिखाया। कड़े संघर्ष के बाद ईशान आहूजा और वरुन बत्रा फाइनल में पहुंचे।
फाइनल मैच बेस्ट ऑफ 5 प्रारूप में खेला गया, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया। निर्णायक पलों में वरुन बत्रा ने बढ़त बनाते हुए खिताब अपने नाम किया और डब्ल्यूआइसी रेंजर्स ट्रॉफी 2025 के विजेता बने।
इस अवसर पर डब्ल्यूआईसी इंडिया के निदेशक अंकित अग्रवाल और सचिन उपाध्याय ने विजेता को बधाई देते हुए कहा कि “रेंजर्स पूल चैंपियनशिप प्रतिभा, मित्रता और प्रतिस्पर्धा का अनोखा संगम रही है। सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन को यादगार बनाया।” उन्होंने रेफरी सारांश पुषोला के निष्पक्ष संचालन और समर्पण की भी सराहना की।
टॉप-3 खिलाड़ी – रेंजर्स पूल चैंपियनशिप 2025
1. वरुन बत्रा – विजेता 🏆
2. ईशान आहूजा – उपविजेता
3. क्षितिज मारवाह – सेमीफाइनलिस्ट




