धर्म
Trending

आज मिथुन, सिंह व तुला राशि पर मेहरबान रहेंगे सूर्यदेव

आज का पंचांग और राशिफल

आज सूर्योदय 05:59 प्रातः, सूर्यास्त 06:44 सायं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में है। तिथि अष्टमी रहेगी जो 01 सितम्बर की रात 12:57 तक रहेगी। नक्षत्र अनुराधा 05:27 शाम तक, उसके बाद ज्येष्ठा रहेगा। पक्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष है। आज का योग वैधृति 03:59 बजे तक, उसके बाद विष्कुंभ रहेगा। वार रविवार। राहुकाल 05:08 अपराह्न से 06:44 अपराह्न तक। शक संवत 1947 विश्वावसु और विक्रम संवत 2082 कालयुक्त चल रहा है।

31 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन राधा अष्टमी है और साथ ही महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हो रही है। अनुराधा नक्षत्र और वैधृति योग के संयोग में राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत से धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है तथा दरिद्रता दूर होती है। राधा जी की पूजा से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

आज का राशिफल

मेष राशि – आज का दिन कामकाजी जीवन में उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, परंतु अनावश्यक खर्च से बचें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और प्रेम संबंधों में भी संतोष मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 9 रहेगा।

वृषभ राशि – लक्ष्मी योग के प्रभाव से यह दिन आपके लिए बेहद शुभ है। व्यापार में लाभ, नौकरी में प्रमोशन और अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। कोई धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 6 है।

मिथुन राशि – भाग्य आपका साथ देगा और पुराने कार्य पूरे होंगे। नया निवेश करना लाभकारी रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।

कर्क राशि – कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। दोस्तों या परिचितों से किसी बात पर तनाव संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। करियर में मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन खर्चे भी रहेंगे। दांपत्य जीवन में धैर्य रखना होगा। महिलाएं अपने सम्मान को लेकर खास तौर पर जागरूक रहें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। शुभ रंग चांदी जैसा और शुभ अंक 2 रहेगा।

सिंह राशि – आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।भावनाओं में बहकर किसी के साथ भी कोई वादा न करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना धन और समय का नुकसान ही है। व्यापार में सफलता और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 1 रहेगा।

कन्या राशि – कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थ की भावना आने से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं।। व्यावसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।

तुला राशि – आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोंकझोंक हो सकती है। वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल का भी कुछ अभाव रहेगा। प्रेम संबंध में आपको धोखा मिल सकता है, थोड़ा सावधान रहें।दोस्तों के साथ यात्रा का योग है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ रंग नीला और शुभ अंक 6 रहेगा।

वृश्चिक राशि – चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आज आपका आत्मबल मजबूत रहेगा। लक्ष्मी योग से आर्थिक लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग भूरा और शुभ अंक 9 रहेगा।

धनु राशि – आज का दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा। काम के दबाव के बीच तनाव महसूस हो सकता है।अपने आस-पास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। धन के निवेश से संबंधित फैसले में भी इस दौरान काफी सोच-विचार और जाँच-पड़ताल कर लेने की जरूरत है। यात्रा का योग बन रहा है। संतान से सुख मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 रहेगा।

मकर राशि – किसी को कर्ज देने से संबंधित फैसला लेने वाले हैं, तो उसे टालने में ही भलाई है। मित्रों और शुभचिंतकों से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ रंग काला और शुभ अंक 8 रहेगा।

कुंभ राशि – आज भाग्य आपका साथ देगा।आज अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको किसी समस्या का समाधान मिलेगा। नौकरी या व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 4 रहेगा।

मीन राशि – अपनी काम करने की क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों के सुझाव आपके लिए गलत भी हो सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कामों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है।  विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समाचार आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button