उत्तराखंड
Trending

जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के मांगल गीतों के बीच भूपत सिंह बिष्ट को दी शुभकामनाएं

देहरादून

उत्तरांचल प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य भूपत सिंह बिष्ट को क्लब परिवार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए मंगलकामनाओं के साथ ससम्मान विदाई दी। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके उज्ज्वल व सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी जीवन का अतुलनीय अनुभव प्रदान करती है।

कार्यक्रम में पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने अपने मांगल गीतों के माध्यम से भूपत सिंह बिष्ट को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने कहा कि समुद्र तल से लगभग 21,778 फीट की ऊँचाई पर स्थित कैलाश पर्वत भगवान शिव का धाम माना जाता है और इसकी यात्रा श्रद्धालुओं के लिए दिव्य और चुनौतीपूर्ण अनुभव होती है। उन्होंने कहा कि कैलाश दर्शन और मानसरोवर झील का पवित्र स्नान जीवन को नई दिशा देने वाला है।

इस अवसर पर भूपत सिंह बिष्ट ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि इस पावन यात्रा में वे प्रेस क्लब परिवार के सभी साथियों की मंगलकामना करेंगे और भगवान शिव से सभी पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना करेंगे।

प्रेस क्लब परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह राणा, मनमोहन लखेड़ा, पूर्व महामंत्री संजय घिल्डियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भण्डारी, मो. असद, किशोर रावत, वरिष्ठ सदस्य दिनेश शास्त्री, एसपी उनियाल, गिरिधर शर्मा, रजनीश त्रिवेदी, इन्द्रभूषण बडोनी, राजकिशोर तिवारी, मो. खालिद, राजेश बहुगुणा, प्रमोद रावत सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button