
महीने का पांचवां शनिवार है आज
देहरादून, 30 अगस्त। ग्राहकों के लिए राहत की बात है कि आज शनिवार, 30 अगस्त को देशभर में सभी सरकारी और निजी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। बैंकिंग नियमों के अनुसार केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी रहती है, जबकि यह महीना पाँच शनिवार का है। ऐसे में आज बैंकिंग कार्य प्रभावित नहीं होगा। रविवार, 31 अगस्त को साप्ताहिक अवकाश के चलते शाखाएँ बंद रहेंगी।
सितंबर माह की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग राज्यों में कई पर्व-त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे। इनमें कर्मा पूजा, ओणम, ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा, नवरात्रि स्थापना, महाराजा हरि सिंह जयंती और दुर्गा पूजा जैसे अवसर शामिल हैं। ये अवकाश राज्यवार अलग-अलग तिथियों पर लागू होंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने राज्य की अवकाश सूची पहले से देख लें और उसी के अनुरूप अपने बैंकिंग कार्य की योजना बनाएँ।
हालाँकि, शाखाएँ बंद रहने पर भी डिजिटल सेवाएँ जैसे यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप पहले की तरह संचालित रहेंगी। साथ ही, नकदी लेन-देन के लिए एटीएम की सुविधा उपलब्ध रहेगी।




