शिक्षा
Trending

छात्रवृत्ति और एडवांस बैच का मौका, एलेन लाया स्टारनेक्स्ट 2025

  • 21 सितंबर को होगी परीक्षा, कक्षा 8 से 10 के छात्रों को मिलेगा लाभ
  • जेईई, नीट और ओलंपियाड की तैयारी के लिए एलेन की नई पहल
  • ऑफलाइन मोड में दो घंटे की परीक्षा, पंजीकरण शुरू
  • छात्रों को मिलेगा एडवांस बैच में प्रवेश और छात्रवृत्ति का अवसर

देहरादून। एलेन नॉर्थ जोन ने छात्रों के लिए एक नई शैक्षणिक पहल स्टारनेक्स्ट 2025 की घोषणा की है। यह प्रतियोगी छात्रवृत्ति-कम-प्रवेश परीक्षा छात्रों को जेईई, नीट, आईओक्यूएम, आईएमओ, आरएमओ और अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की शुरुआती तैयारी के लिए एक मजबूत आधार उपलब्ध कराएगी।

एलेन देहरादून के राजपुर रोड परिसर में हुए सॉफ्ट लॉन्च कार्यक्रम में उत्तराखंड के अकादमिक प्रमुख विनय माकिन ने जानकारी दी कि यह परीक्षा कक्षा 8 से 9, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 10 से 11 में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा रविवार, 21 सितंबर 2025 को दोपहर 1 से 3 बजे तक ऑफलाइन मोड और अंग्रेजी माध्यम में होगी।

उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से छात्रों को न केवल एलेन के एडवांस बैच में प्रवेश का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें छात्रवृत्ति भी प्राप्त होगी। एडवांस बैच में गहन पाठ्यक्रम, आलोचनात्मक सोच व समस्या समाधान कौशल के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। छात्रों को एलेन की अनुभवी फैकल्टी, विश्वस्तरीय शिक्षण पद्धति और नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित अध्ययन सामग्री का लाभ भी मिलेगा।

स्टारनेक्स्ट 2025 की मुख्य जानकारी

परीक्षा तिथि : रविवार, 21 सितंबर 2025

समय : दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक

मोड : ऑफलाइन

माध्यम : अंग्रेजी

पात्रता : कक्षा 8, 9 और 10 से आगे की कक्षाओं में जाने वाले छात्र

इच्छुक छात्र व अभिभावक www.allen.ac.in/special-rankers-test पर पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एलेन देहरादून सपोर्ट टीम से भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button