
देहरादून : गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर प्रेमनगर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विंग नंबर 6 सब्ज़ी मंडी के निकट स्थित श्रीराम मंदिर में 27 अगस्त को गणपति बप्पा की प्रतिमा विधिविधान से स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही यहां दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा।
प्रतिदिन पूजा और भजन संध्या
मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि गणपति जी की स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे पूजन और शाम 7:30 बजे संध्या आरती होगी। इसके बाद रात 8:00 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
27 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे विशेष कार्यक्रम
- 27 अगस्त : कैथल से प्रसिद्ध भजन गायक बहादुर सैनी
- 28 अगस्त : सेलाकुई (देहरादून) से पवन सोनियाल
- 29 अगस्त : ऋषिकेश से शुभम खुराना
- 30 अगस्त : सूरतगढ़ (राजस्थान) से वैष्णवी जन्मेजा
- 31 अगस्त : कैथल से दर्पण शर्मा
- 1 सितंबर : बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
- 2 सितंबर : सहारनपुर से राजीव राजस्थानी
- 3 सितंबर : बच्चों के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम
- 4 सितंबर : डोईवाला (देहरादून) से संगीता राजपूत
- 5 सितंबर : जयपुर (राजस्थान) से सुमित सैनी
- विसर्जन यात्रा : 6 सितंबर को सुबह 11 बजे गणपति बप्पा की प्रतिमा का ऋषिकेश में गंगा नदी में विसर्जन किया जाएगा।
गणेशोत्सव का समापन 6 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे होगा। इस अवसर पर शोभायात्रा निकालकर प्रेमनगर से गणपति बप्पा की प्रतिमा का ऋषिकेश में गंगा नदी में विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन से पूर्व भक्त अगले वर्ष पुनः बप्पा को आमंत्रित करने का संकल्प लेंगे।




