उत्तराखंडधर्म/संस्कृति

धूमधाम के साथ मनाया जाएगा प्रेमनगर में दशहरा

राजीव पुंज सनी को किया गया विजयदशमी कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त

देहरादून : प्रेमनगर में इस वर्ष विजयदशमी का पर्व पहले से भी अधिक भव्य और आकर्षक ढंग से मनाया जाएगा। सोमवार को प्रेमनगर बाजार में दशहरा कमेटी प्रेमनगर की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सूरज प्रकाश भाटिया ने की।

बैठक में आगामी दशहरा उत्सव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि किस प्रकार इस पर्व के माध्यम से धर्म और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जाए। उल्लेखनीय है कि प्रेमनगर का दशहरा पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता और आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है।

कई वर्षों से इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाते आ रहे राजीव पुंज (सनी) को इस बार भी सर्वसम्मति से विजयदशमी कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया। कमेटी ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भी भव्यता और आधुनिकता के साथ संपन्न होगा।

बैठक में सूरज प्रकाश भाटिया, चरणजीत भाटिया, महेश शर्मा, लाल चंद खेत्रपाल, व्यापार मंडल प्रेमनगर के अध्यक्ष राजेश भाटिया, प्रकाश टी पाल, राजीव पुंज, किशोर लूथरा, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अमित भाटिया, हरीश भाटिया, उमेश चावला, मोहित ग्रोवर, रवि गांधी, राजेश शर्मा, रविन्द्र खालसा, जितेंद्र मेहता, अमित भाटिया, विनय भाटिया, ललित शर्मा, विनय शर्मा, गगन भाटिया, नीरज शर्मा एवं अभिषेक भाटिया उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button