Breaking Newsअन्य प्रदेश
Trending

2 साल की मासूम को उठा ले गए आवारा कुत्ते, नोच नोचकर मार डाला

पिता के सामने बच्ची को घसीटकर ले गए 7-8 कुत्ते, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अपने पिता के साथ टेंट के बाहर सो रही 2 साल की मासूम बच्ची पर अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को उठाकर दूर ले गए और बुरी तरह नोच डाला। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश है।

मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है। घटना भाटिया वर्कशॉप के पास शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई। मृतक बच्ची की पहचान गौरी के रूप में हुई है, जो अपने पिता राजू लाल के साथ अस्थायी टेंट में रहती थी।

पिता राजू लाल ने बताया कि सुबह अचानक 7 से 8 आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर घसीटकर ले गया। उन्होंने तुरंत कुत्तों का पीछा किया, लेकिन तब तक कुत्ते मासूम को बुरी तरह घायल कर चुके थे। किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button