Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

वृषभ, कन्या और मकर राशि वाले फिजूलखर्च से बचें, मिथुन राशि वाले आज ना करें यात्रा

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

6 मई 2026 का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत् – 2083

संवत्सर नाम – रौद्र

शक संवत् – 1948

हिजरी सन् – 1447

मु. मास – 18 जिल्काद

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म ऋतु

मास – प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)

पक्ष – कृष्ण

दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा से बचें।

राहु काल – दिन 12:00 से 1:30 तक

तिथि – चतुर्थी प्रातः 7:52 तक, इसके बाद पंचमी

नक्षत्र – मूल 3:54 तक, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा

योग – सिद्ध योग रात्रि 1:12 तक, इसके बाद साध्य योग

करण – बालव 7:52 तक, इसके बाद कौलव

विशिष्ट योग –

यमघंट योग सूर्योदय से 3:54 तक

कुमार योग 7:52 से 3:54 तक

व्रत / विशेष – चतुर्थी तिथि वृद्धि, गंडमूल 3:54 तक

चन्द्रमा – धनु राशि में

ग्रह परिवर्तन –

बुध भरणी नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 3:58

प्लूटो वक्री रात्रि 9:00

आज जन्मे बच्चे –

राशि: धनु

नक्षत्र: मूल (3:54 तक), फिर पूर्वाषाढ़ा

आज का राशिफल

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों का ध्यान आज आर्थिक मामलों पर रहेगा। ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने से व्यापार में मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। व्यक्तिगत और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। आज आपका भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों की धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान की प्रगति से संतोष मिलेगा। हालांकि दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। आज आपका भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज दिल की बजाय दिमाग से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी। आत्मविश्वास से काम करने पर समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा से बचें, क्योंकि लाभ के संकेत नहीं हैं। व्यापार में नुकसान की आशंका है। तनाव को खुद पर हावी न होने दें और दांपत्य जीवन में सहयोग बनाए रखें।

आज आपका भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है। आत्मविश्वास से आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। संपर्क मजबूत होंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए व्यवहार में संतुलन रखें। धार्मिक कार्यों में दिखावे से दूर रहें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आज आपका भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के जातकों को आज अपने ऊपर ध्यान देना होगा। व्यापार में लिए गए निर्णय भविष्य में लाभ देंगे। धर्म और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। अहंकार और क्रोध से बचें, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में अधिक अपेक्षा न रखें। आज आपका भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का ध्यान आज मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कार्यों पर रहेगा। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, इसलिए किसी कॉल को नजरअंदाज न करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आज आपका भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों की सामाजिक सीमाएं बढ़ेंगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। संतान के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। आज आपका भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को निजी बातें साझा करने से बचना चाहिए। गुप्त कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। दस्तावेज सुरक्षित रखें। बजट पर नियंत्रण रखें और व्यापारिक तनाव घर से दूर रखें। आज आपका भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों की खास लोगों से मुलाकात होगी। सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्य में एकाग्रता सफलता दिलाएगी। आलोचना से निराश न हों। खर्च बढ़ सकते हैं। साझेदारी में पारदर्शिता जरूरी है। आज आपका भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को पुरानी चिंता से राहत मिलेगी। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समाधान मिलेगा। सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी। पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातक दूसरों की मदद में समय बिताएंगे। इससे मानसिक शांति मिलेगी। विनम्र स्वभाव से सम्मान बढ़ेगा। क्रोध से बचें। कमीशन से जुड़े कामों में सावधानी रखें।आज आपका भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातक वाहन या कीमती वस्तु खरीदने की योजना बना सकते हैं। मेहनत से सफलता मिलेगी। संवाद से समस्याओं का समाधान होगा। धैर्य बनाए रखें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज आपका भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button