उत्तराखंड
Trending

राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग

श्रीनगर (पौड़ी)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर की श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।
पौड़ी पुलिस के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत सुरक्षित लैंडिंग कराने का निर्णय लिया। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उतरने के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह को श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया।
घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि राज्यपाल गुरमीत सिंह 9 मार्च से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू होने वाले उत्तराखंड सरकार के प्रस्तावित बजट सत्र में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके बाद हेलीकॉप्टर की श्रीनगर में एहतियातन लैंडिंग कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button