मनोरंजन
Trending

18 मार्च से ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू शो, एडवांस बुकिंग शुरू, देखें ट्रेलर

डायरेक्टर आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के मेकर्स इसके बॉक्स ऑफिस लॉन्च को भव्य बनाने के लिए खास रणनीति पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च से शुरू होंगे, जो भारत में शाम 5 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। ट्रेलर लॉन्च के तुरंत बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार मेकर्स इस रणनीति के जरिए फिल्म के सीक्वल को लेकर बने उत्साह का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं।

 

दरअसल पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के अंत में ‘टू बी कंटिन्यूड’ और सीक्वल का टीजर दिखाकर दर्शकों के बीच पहले ही उत्सुकता पैदा कर दी गई थी। यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
फिल्म के प्रीव्यू शो रखने के पीछे एक और अहम वजह इसकी लंबाई भी है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ की अवधि करीब चार घंटे बताई जा रही है, जिसके कारण रिलीज के दिन शो की संख्या सीमित हो सकती है। ऐसे में 18 मार्च की शाम से प्रीव्यू शो शुरू कर मेकर्स ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक फिल्म पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।
साथ ही 19 मार्च को ईद है, जिससे फिल्म को ओपनिंग डे पर बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। कुछ सिनेमाघरों में 18 मार्च की शाम 5 बजे से लेकर अगले दिन तक लगातार शो चलाने की भी योजना बनाई जा रही है।
बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो फिलहाल बॉलीवुड में सबसे बड़े प्रीव्यू कलेक्शन का रिकॉर्ड ‘स्त्री 2’ के नाम है। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ इस रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है, हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि प्रीव्यू शो कितने बड़े स्तर पर आयोजित किए जाते हैं।
जियो स्टूडियोज प्रेजेंट्स और बी62 स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button