Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष और कन्या राशि के जातक विरोधियों से रहें सतर्क, वृश्चिक और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

1 मार्च 2026 (रविवार) का पंचांग और राशिफल 

हिन्दू मास एवं वर्ष

विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त

शक संवत – 1947, विश्वावसु

पूर्णिमांत मास – फाल्गुन

अमांत मास – फाल्गुन

आज की तिथि

शुक्ल पक्ष त्रयोदशी – 28 फरवरी रात्रि 08:43 बजे से 1 मार्च सायं 07:09 बजे तक

शुक्ल पक्ष चतुर्दशी – 1 मार्च सायं 07:09 बजे से 2 मार्च सायं 05:55 बजे तक

नक्षत्र

पुष्य – 28 फरवरी प्रातः 09:35 बजे से 1 मार्च प्रातः 08:34 बजे तक

आश्लेषा – 1 मार्च प्रातः 08:34 बजे से 2 मार्च प्रातः 07:51 बजे तक

योग

शोभन योग – 28 फरवरी सायं 05:02 बजे से 1 मार्च दोपहर 02:32 बजे तक

अतिगण्ड योग – 1 मार्च दोपहर 02:32 बजे से 2 मार्च दोपहर 12:18 बजे तक

करण

कौलव – 28 फरवरी रात्रि 08:43 बजे से 1 मार्च प्रातः 07:54 बजे तक

तैतिल – 1 मार्च प्रातः 07:54 बजे से सायं 07:09 बजे तक

गर – 1 मार्च सायं 07:09 बजे से 2 मार्च प्रातः 06:30 बजे तक

वणिज – 2 मार्च प्रातः 06:30 बजे से सायं 05:56 बजे तक

सूर्य एवं चंद्रमा

सूर्योदय – प्रातः 06:52 बजे

सूर्यास्त – सायं 06:26 बजे

चंद्रोदय – सायं 04:32 बजे

चंद्रास्त – 2 मार्च प्रातः 05:57 बजे

अशुभ काल

राहुकाल – सायं 04:59 बजे से 06:26 बजे तक

यमगण्ड – दोपहर 12:39 बजे से 02:05 बजे तक

शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:15 बजे से 06:03 बजे तक

अमृत काल – प्रातः 06:17 बजे से 07:50 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:16 बजे से 01:02 बजे तक

 विशेष योग

रवि पुष्य योग – प्रातः 06:52 बजे से 08:34 बजे तक

सर्वार्थसिद्धि योग – प्रातः 06:52 बजे से 08:34 बजे तक

गण्डमूल नक्षत्र – 1 मार्च प्रातः 08:34 बजे से 2 मार्च प्रातः 07:51 बजे तक

व्रत एवं त्यौहार

प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

आज का राशिफल

1 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए सुख-सुविधाओं, आय वृद्धि और करियर में प्रगति के संकेत लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को खर्च, सेहत और रिश्तों के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

मेष (Aries):

आज का दिन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। जीवन में सुविधाओं की वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। छोटी सी लापरवाही बड़ा आर्थिक घाटा दे सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि तीखे शब्द रिश्तों को खराब कर सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार मन को व्यथित कर सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से आपकी छवि मजबूत होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और सेहत को नजरअंदाज न करें।

वृषभ (Taurus):

दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलेगा।यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज अवसर अनुकूल हैं। कम मेहनत में सफलता संभव है। नौकरी और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini):

आज भागदौड़ अधिक रहेगी। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें। अचानक धन लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खानपान पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। वाणी में संयम रखना जरूरी है, नहीं तो अनावश्यक विवाद खड़ा हो सकता है। शाम को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क (Cancer):

दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। किसी उलझन में फंस सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। धन संबंधी परेशानियां संभव हैं। उधार देने से बचें। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से फायदा संभव है। खान-पान में लापरवाही पेट संबंधी समस्या दे सकती है। सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा।

सिंह (Leo):

संयम और समझदारी से काम लें। वाणी पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक तनाव संभव है, वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य रखें। रक्तचाप के रोगी विशेष सावधानी बरतें और नियमित रूप से सूर्य देव की आराधना करें। बेरोजगारों को अवसर मिल सकते हैं। बीपी और शुगर के मरीज सतर्क रहें।

कन्या (Virgo):

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी और नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें और कानूनी दस्तावेज बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। संपत्ति और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। घर की सजावट पर खर्च करेंगे।

तुला (Libra):

घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। यात्रा के योग हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखें और फिजूलखर्ची से बचें। खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio):

पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं। घर में शुभ कार्य संभव है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं, लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। साझेदारी के कार्यों में पारदर्शिता रखें और क्रोध में निर्णय लेने से बचें।

धनु (Sagittarius):

दिन मिश्रित रहेगा। आज संतुलन बनाकर चलने का दिन है। काम में नई योजना शुरू हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। निवेश का विचार बना सकते हैं, लेकिन सलाह लेकर ही कदम उठाएं। कानूनी मामलों में भागदौड़ हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम जीवन में भविष्य की योजनाएं बनेंगी।

मकर (Capricorn):

आज मानसिक तनाव और गुप्त शत्रुओं का भय हो सकता है, इसलिए जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और गंभीरता से अधिकारी प्रभावित होंगे तथा प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। व्यापार में बड़ा मुनाफा संभव है। संतान से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी।

कुंभ (Aquarius):

सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। छोटी दुर्घटना की आशंका है। बड़ा निर्णय फिलहाल टालें। नौकरी बदलने का विचार स्थगित करें। सेहत का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित होंगे। व्यापारियों को नए संपर्कों से फायदा होगा। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें।

मीन (Pisces):

आज भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। शिक्षा और नौकरी में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। लेन-देन सोच-समझकर करें। पारिवारिक संपत्ति को लेकर तनाव हो सकता है, जिसका समाधान गुरु की कृपा से निकल आएगा। पैरों या जल तत्व से जुड़ी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें और भगवान विष्णु की पूजा करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button