Daily horoscopeदेशधर्म

सिंह और वृश्चिक राशि वालों का खर्चा होगा बेहिसाब, मकर राशि वालों को वापस मिल सकता है डूबा हुआ धन

धनु होगी आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि

आज शनिवार, 17 जनवरी, 2026 का पंचांग और राशिफल 

विक्रम संवत्: 2082

संवत्सर का नाम: सिद्धार्थ

शक संवत्: 1947

हिजरी सन्: 1447

मुस्लिम मास (तिथि): 27 रज्जब

अयन: उत्तरायण

ऋतु: शिशिर ऋतु

मास (महीना): माघ

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: चतुर्दशी तिथि रात्रि 12:04 बजे तक रहेगी, तदुपरांत अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी।

दिशा शूल: आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा, इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें।

राहु काल: सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक।

नक्षत्र: मूल नक्षत्र दिन 8:12 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ होगा।

योग: व्याघात योग रात्रि 9:18 बजे तक रहेगा, इसके बाद हर्षण योग प्रारंभ होगा।

करण: विष्टि करण दिन 11:13 बजे तक रहेगा, इसके बाद शकुनि करण होगा।

चंद्र राशि: आज चंद्रमा सम्पूर्ण दिन-रात्रि धनु राशि में रहेगा।

ग्रह गोचर: बुध ग्रह का मकर राशि में प्रवेश — दिन 10:23 बजे।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी।
  • दिन 8:12 बजे तक जन्मे बच्चों का नक्षत्र मूल होगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होगा।
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा।
  • प्रथम नामाक्षर — भू, धा, फा, ढा रखे जा सकते हैं।

धनु राशि का स्वभाव : धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी और समझदार होते हैं, हालांकि इन्हें जल्दी गुस्सा भी आ सकता है। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता है। ये सौम्य, शांत, सरल स्वभाव के, धार्मिक प्रकृति वाले, उदार हृदय, परोपकारी और संवेदनशील होते हैं। करुणा और दया जैसे भाव इनमें प्रबल होते हैं।

आज का राशिफल 

आज 17 जनवरी 2026, माघ मास का 14वां दिन और शनिवार है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित माना जाता है। आज सूर्य देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए धन लाभ और करियर में आगे बढ़ने के संकेत दे रही है, वहीं कुछ जातकों को खर्च, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

मेष (Aries):

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने वाला रहेगा और आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मनमौजी स्वभाव के कारण आप थोड़े परेशान रह सकते हैं, इसलिए बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है, लेकिन आप समझदारी से स्थिति को संभाल सकते हैं। आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्च हो सकता है और घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे, जिससे माहौल सकारात्मक बना रहेगा।

वृषभ (Taurus):

आज का दिन शौक और मौज की चीजों की खरीदारी के लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और किसी खास कार्य के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।

मिथुन (Gemini):

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और बुद्धि व विवेक से आप विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। मिथुन राशि के लोगों को शनिवार के दिन फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, इसलिए सेहत पर ध्यान दें। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। जिस काम में परेशानी आ रही थी, वह भी आज दूर हो सकती है। आप किसी परिजन से सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। यदि आपने किसी से कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है।

कर्क (Cancer):

आज सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है, बाहर के खाने से परहेज करें और पेट का खास ख्याल रखें। बिजनेस में आधुनिक चीजों को शामिल करने से लाभ मिलेगा। परिवार के लोग आपके कामों में पूरा साथ देंगे और मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना आपके लिए जरूरी रहेगा।

सिंह (Leo):

आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है, लेकिन उन्नति के रास्ते भी खुलेंगे। किसी पुरानी गलती से सबक लेने का अवसर मिलेगा। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आय और व्यय का बजट बनाकर चलें, क्योंकि पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी।

कन्या (Virgo):

आज आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी और दोस्तों के साथ अच्छी तालमेल बनेगी। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं और पूजा-पाठ में मन लगेगा। बेवजह क्रोध करने से बचें। भाई-बहनों को दी गई सलाह पर वे अमल करेंगे। पत्नी को शारीरिक कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। ससुराल पक्ष से उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी आपको मिल सकता है।

तुला (Libra):

आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे और नए विचारों से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की संभावना बन सकती है।आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि कोई विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। किसी समस्या को छोटा समझकर नजरअंदाज न करें। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio):

शनिवार के दिन वृश्चिक राशि वालों का मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में नई समस्या सामने आ सकती है। बिजनेस से जुड़ा कोई काम अटक सकता है। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है। पुराना लेनदेन परेशानी का कारण बन सकता है। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

धनु (Sagittarius):

आज का दिन जिम्मेदारी के साथ काम करने का रहेगा। किसी काम को लेकर चल रहा तनाव दूर हो सकता है। अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी। वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। मित्र कोई निवेश से जुड़ा प्लान लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। बातचीत से पारिवारिक अनबन दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

मकर (Capricorn):

आज आपकी इनकम बेहतर रहेगी और डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो नई जगह आवेदन कर सकते हैं। किसी से बातचीत सोच-समझकर करें। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। संतान को दी गई जिम्मेदारी पर वह खरी उतरेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

कुंभ (Aquarius):

आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन काम पूरे हो जाएंगे। पिता की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों की नए साथी से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूरी बनाए रखें, ताकि काम पर असर न पड़े।

मीन (Pisces):

आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से सम्बन्धित किसी विवाद का हल निकल आएगा। रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। किसी अच्छे काम के लिए आपको प्रोत्साहन मिल सकता है। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। आज किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button