देशविविध
Trending

सेलिना जेटली ने पति से मांगा 100 करोड़ का मुआवजा, हर महीने 10 लाख मेंटेनेंस की मांग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले में बड़ा कदम उठाते हुए कोर्ट से 100 करोड़ रुपये का मुआवजा और हर महीने 10 लाख रुपये मेंटेनेंस की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट में दायर याचिका में पति पर कई नए और गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

कोर्ट ने मांगे इनकम एफिडेविट

शुक्रवार, 12 दिसंबर को सेलिना जेटली और पीटर हाग अंधेरी स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को 27 जनवरी तक अपने-अपने इनकम एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही कोर्ट ने पीटर हाग से सेलिना द्वारा दर्ज कराई गई घरेलू हिंसा (DV) शिकायत पर जवाब भी मांगा है। यह मामला नवंबर में घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत दायर किया गया था।

15 साल की शादी में शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

‘सेलिना जेटली की ओर से कोर्ट में करंजावाला एंड कंपनी पेश हुई। याचिका में आरोप लगाया गया है कि सेलिना ने अपनी 15 साल की शादीशुदा जिंदगी में लगातार शारीरिक और इमोशनल एब्यूज झेला।

उनके साथ गाली-गलौज, वर्बल एब्यूज और मानसिक प्रताड़ना की गई।

आर्थिक स्वतंत्रता छीने जाने का दावा 

सेलिना जेटली और पीटर हाग की शादी 2010 में मुंबई में हुई थी। याचिका में सेलिना ने दावा किया है कि उन्हें कभी भी आर्थिक स्वतंत्रता नहीं दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि पति ने सालों तक उन्हें कंट्रोल किया और जानबूझकर ऐसी स्थिति बनाई कि वह आर्थिक रूप से पूरी तरह उन पर निर्भर हो जाएं।

सेलिना का कहना है कि उनके प्रोफेशनल काम में दखल दिया गया। उनकी कमाई तक पहुंच से उन्हें रोका गया। उनके बैंक अकाउंट, डेबिट और क्रेडिट कार्ड पति के नियंत्रण में रहे।

पैसों की हेराफेरी और पासपोर्ट कंट्रोल करने का आरोप

याचिका में पीटर हाग को स्वार्थी व्यक्ति बताया गया है। सेलिना का आरोप है कि:

  • उनके बैंक खातों से पैसे निकाले गए
  • डेबिट-क्रेडिट कार्ड से बिल भरने का दिखावा किया गया
  • उनके जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट अपने कब्जे में रखे गए
  • फ्लैट ट्रांसफर और बिना जानकारी किराए पर देने का मामला
  • विवाद का एक बड़ा मुद्दा मुंबई स्थित फ्लैट भी है।

सेलिना का दावा है कि 2019 में, जब वह मानसिक रूप से कमजोर थीं, तब उनका फ्लैट पीटर हाग के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद बिना उनकी जानकारी के वह संपत्ति किराए पर दी गई, जिससे करीब 1.26 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

इसके अलावा आरोप है कि वियना में संयुक्त रूप से खरीदी गई संपत्ति को भी बिना बताए बेच दिया गया।

ऑस्ट्रिया के गांव में छोड़े जाने का आरोप

सेलिना जेटली ने आरोप लगाया कि पीटर हाग ने उन्हें और उनके बच्चों को ऑस्ट्रिया के एक छोटे गांव में ट्रांसफर कर दिया, जहां उनके खिलाफ अत्याचार और बढ़ गया। दस्तावेजों की जानकारी मिलने के बाद सेलिना ने पड़ोसी की मदद से ऑस्ट्रिया छोड़ा।

बच्चों से संपर्क पर भी विवाद

पीटर हाग ने इसी साल ऑस्ट्रिया की कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी और शादी टूटने का जिम्मेदार सेलिना को ठहराया था। हाल ही में ऑस्ट्रिया की कोर्ट ने सेलिना को बच्चों से रोज एक घंटे फोन पर बात करने की अनुमति दी है।

सेलिना का दावा है कि भारत में कानूनी कार्रवाई शुरू करने के बाद उन्हें बच्चों से संपर्क करने से रोका जा रहा है।

नवंबर में लगाए थे बेहद गंभीर आरोप

गौरतलब है कि नवंबर 2025 में सेलिना जेटली ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिनमें शामिल हैं:

  • प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की धमकी
  • अप्राकृतिक यौन संबंध का दबाव
  • जुड़वां बच्चों के जन्म के तीन हफ्ते बाद घर से निकालना
  • पीरियड्स के दौरान मदद मांगने पर शराब का गिलास दीवार पर मारना
  • बिना कपड़ों की फोटो खींचकर ब्लैकमेल करना

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button