Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

आज बन रहा लक्ष्मी नारायण राजयोग, मेष, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए विशेष लाभकारी रहेगा

आज 16 दिसम्बर 2025 का पंचांग और राशिफल 

आज द्वादशी – 11:57 सायं तक है, आज मंगलवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 02:52 अपराह्न से 04:09 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज स्वाती – 02:09 पी एम तक का योग है। चन्द्रमा आज तुला राशि में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 07:07 प्रात: और सूर्यास्त 05:27 सायं बजे होगा।

तिथि: कृष्ण पक्ष द्वादशी – 23:57 तक

वार: मंगलवार

मास: पौष

विक्रम संवत्: 2082

शक संवत: 1947 (विश्वावसु)

नक्षत्र: स्वाति – 14:03 तक

योग: अतिगंडा – 13:20 तक

करण:

प्रथम: कौवाला – 10:38 तक

द्वितीय: तैतिल – 23:57 तक

चंद्र राशि: तुला

सूर्योदय: 07:11

सूर्यास्त: 17:22

राहुकाल: 14:49 से 16:05

शुभ मुहूर्त:

अभिजीत: 11:56 से 12:37

आज का राशिफल 

  • 16 दिसंबर, मंगलवार को वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। ध्वज योग बन रहा है। जिससे वृष राशि वालों के बिजनेस में बड़े बदलाव होंगे। जिससे आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत हो जाएगी। मिथुन राशि के लोगों को शेयर बाजार में निवेश से फायदा मिलेगा। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुंभ राशि वालों का कमीशन से जुड़ा कोई काम हो जाएगा। मीन राशि वालों के इनकम सोर्स बढ़ेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

मेष (Aries):

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। आप अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा और रचनात्मक सोच से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफा होने की संभावना है। निवेश के लिए भी समय अनुकूल है। अचानक धन लाभ या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने के बजाए अपने कार्यों में ही ध्यान दें, वरना आपके हाथ से कोई लक्ष्य निकल भी सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज करना जरूरी है, क्योंकि इससे समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। परिवार और प्रियजनों के साथ खुशियों भरे पल बिताने का अवसर मिलेगा।

वृषभ (Taurus):

आज का दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और मेहनत के बल पर कारोबार में लाभ होगा। हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। पारिवारिक मतभेद यदि चल रहे हैं तो उनमें सुधार की संभावना है।पब्लिक प्लेस पर कोई भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, वरना आपकी मानहानि की स्थिति बन सकती है या आपके सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। किसी विशेष कार्य को लेकर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। मन किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन (Gemini):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर से जुड़ा कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसमें सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा। फाइनेंस को लेकर यह समय बहुत ही धैर्य और शांति से व्यतीत करने का है। दिखावे की प्रवृत्ति नुकसान ही देगी पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति या प्रशंसा के रूप में मिल सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन हालात धीरे-धीरे सुधरेंगे। स्वास्थ्य में पेट और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और करियर में उन्नति के योग बनेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन अहंकार से बचने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं। व्यवसायियों को बाधाओं से घबराने के बजाय धैर्य से आगे बढ़ना चाहिए। भाइयों का सहयोग लाभकारी रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह (Leo):

आज का दिन सामान्य रहेगा। नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आप अपने कामों को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन सफलता के साथ विरोध भी मिल सकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी और सहयोगियों का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।

कन्या (Virgo):

आज आप अपनी भावनाओं में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। कामकाज के बीच परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। घर में किसी शुभ आयोजन की संभावना है, जिसमें आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

तुला (Libra):

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यों में आसानी से सफलता मिलेगी और आपकी ऊर्जा सही दिशा में लगेगी। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। सहकर्मियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। मित्रों और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio):

आज का दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी और कारोबार में मुनाफा हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पारिवारिक उलझनें सुलझ सकती हैं। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य और प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और व्यापार में लाभ होगा, लेकिन काम पर ध्यान केंद्रित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जल्दबाजी से बचें और धैर्य रखें। चाटुकार लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

मकर (Capricorn):

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक स्तर पर किए गए प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नई परियोजना शुरू करने के लिए समय ठीक है, लेकिन सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें। नौकरीपेशा लोग अपने प्रदर्शन से वरिष्ठों को प्रभावित कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

कुम्भ (Aquarius):

आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रह सकता है। काम के दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। निजी जीवन के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण रहेगा, इसलिए संतुलन बनाकर चलें। व्यवसाय से जुड़े लोग किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रदर्शन अच्छा रहेगा और लक्ष्य समय पर पूरे हो सकते हैं।

मीन (Pisces):

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पुराने विवादों से राहत मिलने की संभावना है। समझदारी से लिया गया निर्णय रिश्तों को बेहतर बना सकता है। कामकाज में लक्ष्य हासिल करना थोड़ा कठिन हो सकता है। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है, सावधानी रखें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button