उत्तराखंड
Trending

बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

पैठानी/पौड़ी। बुंखाल मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान वीरेंद्र (23 वर्ष), पुत्र सरदार सिंह, निवासी ग्राम टीला, पैठाणी और संतोष सिंह (35 वर्ष), पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी ग्राम टीला, थाना पैठाणी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, सिताब सिंह और एक अन्य वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। इनमें से वीरेंद्र सिंह और सिताब सिंह रुद्रप्रयाग के निवासी बताए गए हैं। आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना में घायल ग्राम टीला एवं सकरोड़ी (रुद्रप्रयाग) के लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर और शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button