Breaking News
Trending

भूस्खलन से मकान ढहा, युवक की मलबे में दबकर मौत

भूस्खलन की वजह बना सिंचाई गूल का रिसाव

रासगाड़ी के ओजपाली तोक में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से हुए अचानक भूस्खलन ने नीचे बने ललित मोहन जोशी के मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज आवाज के साथ मकान की छत ढह गई और पहाड़ी से निकला मलबा व बोल्डर दीवारें तोड़ते हुए भीतर घुस गया।

हादसे के समय मकान के भीतर ललित जोशी का पुत्र भुवन जोशी (22) सो रहा था, जो मलबे में दब गया। भारी मात्रा में गिरे मलबे को परिजन खुद हटाने में असमर्थ थे। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और राजस्व विभाग को बुलाया। दोनों विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भुवन जोशी को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण पाल ने बताया कि घर के ठीक ऊपर बनी सिंचाई गूल काफी समय से क्षतिग्रस्त पड़ी थी। लगातार हो रहे पानी के रिसाव ने पहाड़ी की मिट्टी को कमजोर कर दिया और यही भूस्खलन का मुख्य कारण बना। तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि मृतक के परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई है। साथ ही भूस्खलन के सटीक कारणों की जांच कराई जाएगी।

हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है और ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए सुरक्षा उपायों की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button