उत्तराखंड
Trending

राहत: 15 साल पुराने कमर्शियल वाहनों की बढ़ी फिटनेस फीस पर रोक

सरकार ने शुल्क वृद्धि 1 जुलाई 2026 तक स्थगित की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य के पुराने वाहन स्वामियों को बड़ी राहत देते हुए 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में की गई वृद्धि को 1 जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया है। परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में 10 गुना तक की वृद्धि की गई है, लेकिन प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़े। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार ने फिलहाल मौजूदा फीस दरें बरकरार रखने का निर्णय लिया है।

सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार का संकल्प जनता को राहत देना और जनहित में त्वरित निर्णय लेना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए आदेश जारी होने तक पुरानी फीस ही लागू रहेगी, जबकि भविष्य में राज्य में नई दरें केंद्र सरकार के पुनरीक्षित शुल्क के अनुरूप ही लागू की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button