उत्तराखंड
Trending

अधिवक्ताओं ने किया हरिद्वार रोड पर चक्का जाम, कामकाज ठप

वाहनों की आवाजाही तीन घंटे पूरी तरह रही बाधित, पुलिस ने किया रूट डायवर्ट

रैन बसेरा प्रस्ताव के खिलाफ अधिवक्ताओं का हल्लाबोल 

देहरादून। राजधानी दून में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। पुरानी जिला जज अदालत के सिविल परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन देहरादून ने बुधवार को तीन घंटे का चक्का जाम रखा। इससे पहले मंगलवार को वकीलों ने हरिद्वार रोड पर दो घंटे तक यातायात रोका था।

बार एसोसिएशन की मांग है कि रैन बसेरा का प्रस्ताव तत्काल रद्द किया जाए और उसी स्थान पर अधिवक्ताओं के चेंबर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। विरोध में मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे से 12:30 बजे तक वकीलों ने हरिद्वार रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेता, आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को कामकाज ठप रखने का भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोपहर 1:30 बजे तक बस्ते, टाइपिंग और स्टांप बिक्री सहित सभी कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे।

बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट ने कहा कि धरना-प्रदर्शन का समय चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है—पहले दिन एक घंटा, दूसरे दिन दो घंटे और अब तीसरे दिन तीन घंटे का चक्का जाम रखा गया। उन्होंने बताया कि अब तक किसी प्रशासनिक अधिकारी ने वार्ता के लिए संपर्क नहीं किया है।

प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुटे रहे और विभिन्न वक्ताओं ने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button