खेलदेश
Trending

नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा,  45 गोल्ड समेत 60 मेडल पर कब्जा

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता, राज्य की टीम रही प्रथम स्थान पर

देहरादून/दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित नेशनल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल, चंडीगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों की टीमें शामिल रहीं।

प्रतियोगिता का शुभारंभ हपकिडो मार्शल आर्ट के अध्यक्ष मास्टर जितेंद्र सिंह ने किया। मुकाबले 12 किलो से लेकर 100 किलो तक के विभिन्न भार वर्गों में हुए।

टीम उत्तराखंड के 60 खिलाड़ियों में से 45 ने गोल्ड, 10 ने सिल्वर और पांच ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड (रुड़की) की टीम ने समग्र विजेता बनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिल्ली की टीम दूसरे और हरियाणा (फरीदाबाद) की टीम तीसरे स्थान पर रही।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 

अभिनव सैनी (40 किलो वर्ग), तृष्णा सैनी (45 किलो वर्ग), वर्णिका गिरि (40 किलो वर्ग), वाशु पाल (40 किलो वर्ग), अविका सैनी (40 किलो वर्ग), परिणीति (25 किलो वर्ग), दीपांशी नायडू (35 किलो वर्ग), आरुष रियाज़, आकृति यादव, करण यादव, ऋषभ चंदेल और राशि चौधरी ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

सिल्वर और ब्रॉन्ज विजेता

हरप्रीत सिंह (45 किलो वर्ग), देव सैनी (35 किलो वर्ग), तमन्ना सैनी (40 किलो वर्ग), आर्यन पाल (45 किलो वर्ग) समेत 10 खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए। वहीं, धैर्य सैनी सहित पांच खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते।

समापन अवसर पर उत्तराखंड एसोसिएशन के सचिव शिवेंद्र कुमार चौहान ने सभी विजेताओं को बधाई दी।  टीम के राज्य लौटने पर खिलाड़ियों का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button