
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के एक सरकारी इंटर कॉलेज में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने अपने शिक्षक पति और स्कूल में तैनात प्रशिक्षु शिक्षिका की सरेआम पिटाई कर दी। महिला को दोनों के बीच अवैध संबंधों का शक था।
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी निवासी महिला अचानक स्कूल पहुंची और पति को शिक्षिका के साथ बैठे देखा तो उसका गुस्सा फूट पड़ा। उसने पहले पति की, फिर महिला टीचर की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए।
महिला का कहना है कि उसे पति की व्हाट्सएप चैट से उनके संबंधों का पता चला था। उसने इस मामले की कई बार सीईओ से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि पति आए दिन मानसिक उत्पीड़न करता है और अब वह व उसके बच्चे असुरक्षित हैं।
घटना के बाद स्कूल में हंगामा मच गया। अभिभावकों ने कहा कि इससे विद्यालय का माहौल खराब हुआ है और बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
स्कूल पीटीए अध्यक्ष ने बताया कि बैठक बुलाई गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


