उत्तराखंड
Trending

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 अफसरों के तबादले

सीएम धामी ने दीपावली से पहले 22 आइएएस, 1 आइएफएस और 17 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला 

देहरादून, 12 अक्टूबर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। सरकार ने तबादला आदेश जारी करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अफसरों को नई जिम्मेदारी भी मिली है।

जिलाधिकारियों की नई तैनाती

नैनीताल में ललित मोहन रयाल, अल्मोड़ा में अंशुल सिंह, बागेश्वर में आकांक्षा कोंडे, चमोली में गौरव कुमार और पिथौरागढ़ में आशीष भटगाईं को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह बदलाव विधानसभा चुनाव से लगभग सवा साल पहले और दीपावली से नौ दिन पूर्व किए गए हैं।

सचिव स्तर पर जिम्मेदारियों का फेरबदल

  • सचिव धीरज गर्ब्याल को ग्राम्य विकास विभाग के साथ आरईएस की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • विशेष प्रमुख सचिव (IFS) डॉ. पराग मधुकर धकाते को पंचायती राज विभाग दिया गया है।
  • सोनिका को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इनसे वापस ली गई जिम्मेदारी

  • सचिव दिलीप जावलकर से ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण और CPD-UGVS-REAP की जिम्मेदारी वापस ले ली गई।
  • BVRC पुरुषोत्तम से मत्स्य पालन निदेशक और चंद्रेश कुमार यादव से पंचायती राज की जिम्मेदारी हटा ली गई।
  • रवनीत चीमा से श्रम और आयुक्त (दिव्यांग जन) का कार्यभार हटाकर पुनर्गठन विभाग सौंपा गया।

नए विभागों की जिम्मेदारी

  • रणवीर सिंह चौहान से महानिदेशक (कृषि-उद्यान) का कार्यभार लेकर उन्हें खाद्य आयुक्त नियुक्त किया गया।
  • पर्यटन और धर्मस्व के सचिव धीरज गर्ब्याल को अब ग्राम्य विकास और ग्रामीण निर्माण का दायित्व भी मिला है।
  • IFS डॉ. पराग धकाते को पंचायती राज विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

अपर सचिवों में भी फेरबदल

  • विजय जोगदंड से राजस्व, विनीत कुमार से वन और अनुराधा पाल से चिकित्सा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग वापस लिए गए हैं।
  • चमोली के पूर्व डीएम डॉ. संदीप तिवारी को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है।
  • पिथौरागढ़ के पूर्व डीएम विनोद गिरि गोस्वामी अब शहरी विकास विभाग के सचिव और निदेशक होंगे।
  • अल्मोड़ा के पूर्व डीएम आलोक पांडे को CEO-PMGSY, अपर सचिव-आईटी और ITDA का प्रमुख बनाया गया है।
  • नैनीताल की पूर्व डीएम वंदना अब DG-कृषि एवं उद्यान और अतिरिक्त सचिव-योजना का कार्यभार देखेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button