कन्या राशि को आज क्रोध और वाणी पर रखना होगा संयम
कर्क, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि को बरतनी होगी सावधानी

4 अक्टूबर का पंचांग और राशिफल
4 अक्तूबर 2025 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46-12:33 रहेगा। राहुकाल प्रातः 09:13-10:41 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे।
विक्रम संवत : 2081
मास : आश्विन
पक्ष : शुक्ल पक्ष द्वादशी
दिन : शनिवार
तिथि : शुक्ल पक्ष द्वादशी
योग : शूल
नक्षत्र : धनिष्ठा
करण : बव
चंद्र राशि : कुंभ
सूर्य राशि : कन्या
सूर्योदय : सुबह 06:31 बजे
सूर्यास्त : शाम 06:24 बजे
चंद्रोदय : शाम 04:21 बजे
चंद्रास्त : तड़के 04:03 बजे
राहुकाल : 09:30 से 10:59 बजे तक
यमगंड : 13:57 से 15:26 बजे तक
4 अक्टूबर का राशिफल
4 अक्टूबर दिन शनिवार है और तिथि है आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि ऐसे में आज के दिन के स्वामी भगवान शिव होंगे। साथ ही शनि प्रदोष का संयोग बनने से शनि महाराज का भी प्रभाव बना रहेगा। इस पर चंद्रमा का गोचर दिन रात शनि राशि कुंभ में होने जा रहा है और शनिदेव चंद्रमा से द्वितीय भाव में होकर सुनफा योग बनाएंगे। साथ ही आज के दिन शतभिषा नक्षत्र के संयोग में द्विपुष्कर योग बनने जा रहा है जो मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि के लिए बहुत भी भाग्यशाली रहेगा। इन राशियों को भाग्य एक से अधिक स्रोत से लाभ दिलाएगा। तो आइए जानते हैं आज का लकी राशिफल।
♈ मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन खर्चों से भरा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप दान-पुण्य और मदद के कामों में आगे आएंगे जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है।
♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। काम में व्यस्तता रहेगी और पूरी मेहनत से सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर और नौकरी प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसायियों को भी शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप मदद के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
♊ मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की संपत्ति संबंधी इच्छा पूरी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा और धन लाभ के अच्छे अवसर हाथ आएंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की सराहना होगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव हो सकता है। कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा।
♋ कर्क राशि
कर्क राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा। किसी भी निर्णय से पहले गहराई से सोचें। धन प्राप्ति और लाभ के योग हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। यात्रा करने से बचें। शनि मंत्र का जाप करें अच्छा रहेगा।
♌ सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और राजनीति में पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है क्योंकि खर्च बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर शत्रुओं से सचेत रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जरूरी कार्यों को टालने से नुकसान हो सकता है। शनि मंदिर में दीप दान करें।
♍ कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सावधानी में सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। कन्या राशि वालों को गुस्से और वाणी पर संयम रखना होगा। अधूरे कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक विवादों में राहत मिल सकती है। छात्रों के लिए मेहनत का दिन रहेगा। अतिरिक्त धन लाभ के योग हैं और परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। मंदिर में हरे रंग का कपड़ा दान करें।
♎ तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए नौकरी और आय में नए अवसर मिलेंगे। वाणी और क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। धन लाभ और संपत्ति विवाद में जीत संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और मौसम के प्रभाव से बचें। शाम को छोटी यात्रा संभव है।
♏ वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आत्मविश्वास से विजय मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और रुके कार्य पूरे होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और रोमांटिक यात्रा के अवसर बन सकते हैं।
♐ धनु राशि
धनु राशि वालों को विवादों से बचने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में देरी संभव है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। विरोधी परेशान कर सकते हैं लेकिन अंत में विजय आपकी होगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
♑ मकर राशि
मकर राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। खर्च अधिक रहेंगे लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।
♒ कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन कठिन रहेगा। आर्थिक परेशानियां और भागदौड़ अधिक होगी। उधार देने से बचें। रुके कामों में अधिक खर्च और परिश्रम लगेगा। बुजुर्गों का सहयोग लेना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य पर भी असर रहेगा।
♓ मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन व्यापार में लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकते हैं। आप मददगार रहेंगे और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। किसी विवाद से छुटकारा मिलेगा। प्रेम संबंध सुखद रहेंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।




