वृषभ और वृश्चिक राशि वाले रखें संयम, सेहत पर दें ध्यान
मेष, मिथुन, सिंह और कन्या को मिलेगा लाभ

दैनिक पंचांग और राशिफल – 28 सितंबर 2025 (रविवार)
पंचांग
28 सितंबर 2025 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:44 − 12:31 मिनट तक रहेगा। राहुकाल शाम 16:34 − 18:03 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक में संचरण करेंगे।
हिंदू माह: आश्विन मास, शुक्ल पक्ष
तिथि: षष्ठी (दोपहर 02:27 PM तक), उसके बाद सप्तमी
नक्षत्र: ज्येष्ठा (03:54 AM तक), फिर मूल
योग: आयुष्मान (12:31 AM तक), फिर सौभाग्य
करण : तैतिल (02:27 PM तक), फिर गर, फिर वणिज
सूर्य राशि: कन्या
चंद्र राशि: वृश्चिक (03:54 AM तक), फिर धनु
सूर्योदय: 6:21 AM
सूर्यास्त: 6:13 PM
शुभ मुहूर्त और काल
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 AM – 12:41 PM
अमृत काल: 6:04 PM – 7:51 PM
राहुकाल: 4:44 PM – 6:13 PM
यमगण्ड: 12:17 PM – 1:46 PM
राशिफल – 28 सितंबर 2025
आज का दिन अवसरों और चुनौतियों का संतुलित मिश्रण लेकर आया है। मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लोग लाभ, सफलता और मान-सम्मान पाएंगे। वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को संयम और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कर्क और तुला राशि के लोग पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे। कुंभ और धनु के लिए आर्थिक समृद्धि के संकेत हैं, जबकि मीन और मकर राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
♈ मेष राशि
मेष राशि वालों को आज के दिन अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। दिन अच्छा बीतेगा और लाभ के कई अवसरों में वृद्धि होगी। आज के दिन जो कई काम रुके हुए थे वह पूरे होंगे। घर-परिवार के लोगों को साथ मिलेगा। आज के दिन भाई-बहनों का साथ भरपूर मिलेगा। जो लोग किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उन्हें कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। किसी कठिन काम को करने में आपको ज्यादा मेहनत और बुद्धि का प्रयोग करना होगा।
♉ वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मामले में सफलता तो किसी में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग राजनीति में हैं उनके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता जरूर मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अवसर और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि की प्रबल संभावना है। आज आपके मन में प्रेम की भावना आएगी और किसी के प्रति आकर्षण होगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
♊ मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी रहेगा। आज आप ऊर्जा और उत्साह से लबरेज रहेंगे। आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लेकिन आपसे कोई धन उधार मांगने आ सकता है, जिसके वापस लौटने की संभावना कम है। आज की शाम आप अपने मित्रों संग मौज-मस्ती करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ी मेहनत करने वाला है। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होगी। आपको आज अपने कीमती सामानों को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो वह खो सकता है।
♋ कर्क राशि
कर्क राशि वालों के करियर-कारोबार में आज अच्छी सफलता मिल सकती है। जो लोग किसी तरह का व्यापार करते हैं, उनको आज यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। शाम के समय आप धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। बहुत ज्यादा काम की वजह से थकान और पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तथा ध्यान व मेडिटेशन करें।
♌ सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। नौकरी और व्यवसाय दोनों जगहों से अच्छी खबरें मिल सकती हैं। कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उनके ऊपर भारी पड़ेंगे। कामकाज में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
♍ कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सितारों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आज आप किसी तरह के मांगलिक और सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त होगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
♎ तुला राशि
तुला राशि वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कई मामलों में परेशानियां और नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन इसमें आपको फायदा भी मिलेगा। आर्थिक लाभ में बढ़ोतरी होगी और कमाई के बेहतर अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में किसी तरह का धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिसमें सभी सदस्य एकत्रित होकर आनंद लेंगे। धन उधार देने से बचें। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा और साथी को कोई उपहार दे सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
♏ वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को विवादों से बचना होगा, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। घर में किसी सदस्य के बीमार होने पर अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। निवेश मामलों में जल्दबाजी न करें। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में साथी के गुस्से का सामना हो सकता है।
♐ धनु राशि
धनु राशि वालों को आज अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। दिन अच्छा बीतेगा। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख आसानी से प्राप्त होगा। दान-धर्म के कामों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।
♑ मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
♒ कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को शानदार सफलता हासिल होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता मिलेगी और बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। कोई बड़ी डील होने से व्यापार में तरक्की होगी। प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए बाहर की चीज़ों से बचें।
♓ मीन राशि
मीन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। खोई हुई चीजें मिल सकती हैं। लव लाइफ में साथी संग समय अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।




