उत्तराखंडव्यापार

प्रेमनगर बाजार पहुंचे सीएम धामी, लिया फीडबैक

व्यापारियों और उपभोक्ताओं से सीधे संवाद, ‘GST बचत उत्सव’ में आमजन को दी राहत की जानकारी

देहरादून। GST की संशोधित दरें आज से लागू होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार शाम राजधानी के प्रेमनगर बाजार पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों और आमजन से मुलाकात कर नए स्लैब पर उनका फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने पैदल बाजार का निरीक्षण करते हुए व्यापारियों से कहा कि घटे हुए GST दरों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचना सुनिश्चित होना चाहिए।

इस से पहले भगत राज गुलियानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सीएम का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कालरा स्वीट शॉप पर दुकान स्वामी रंजीत कालरा से बातचीत की। इसके बाद वो भाटिया स्वीट शॉप पर पहुंचे।

उन्होंने खन्ना साइकिल स्टोर पर दुकान स्वामी ललित खन्ना और विक्की खन्ना से भी बातचीत की।

सीएम धामी मैग्नेट हाउस पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर न सिर्फ उपभोक्ता बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

‘GST बचत उत्सव’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर GST दरों में कमी की है। नई दरों से गृहिणियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक, हर वर्ग को सीधी राहत मिली है।

लोगों ने कर कटौती को घरेलू बजट में राहत बताते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जोड़ी को भरोसेमंद करार दिया।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान , पुनीत सहगल, जतिन तलवार, कीमत  गुलाटी, पुलकित मैनी,  रविंदर माकिन, जगदीश गिरोटी, रवि भाटिया, अजय भाटिया,  फकीर चंद खेत्रपाल, अनीता मल्होत्रा के साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button