
ढकरानी गांव के शहबाज के खिलाफ पिता ने पुलिस चौकी में दी तहरीर
देहरादून : विकासनगर क्षेत्र के डाकपत्थर चौकी में एक युवती के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया है। युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि ढकरानी गांव का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है और उसकी जान को खतरा है।
कश्यप बस्ती जीवनगढ़ निवासी गोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री रिया कश्यप की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। उन्हें पता चला है कि ग्राम ढकरानी निवासी शहबाज पुत्र कलीम उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहा था।
गोपाल ने आरोप लगाया कि शहबाज ने रिया को जान से मारने की नीयत से बहला-फुसलाकर घर से गायब कर दिया है। पिता ने पुलिस से बेटी को जल्द से जल्द तलाशने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
डाकपत्थर चौकी पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।



