अपराधउत्तराखंड
Trending

राकेश उर्फ तिनका के खिलाफ जानलेवा हमला, पत्नी से मारपीट और अवैध संबंध का मुकदमा

पत्नी ने दर्ज कराया केस, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून : ऋषिनगर स्थित सहस्त्रधारा रोड निवासी पूूर्व पार्षद नितु वाल्मीकी ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका पति राकेश उर्फ तिनका शादीशुदा होने के बावजूद किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध में है।

जानकारी के अनुसार 31 अगस्त को तिनका और महिला ताज मालसी होटल में पार्टी में शामिल थे। इस दौरान नितु वाल्मीकी के अनुसार तिनका ने अपने बड़े बेटे गौरव पर जानलेवा हमला किया और उसे गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया, जिससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा नितु वाल्मीकी के साथ भी तिनका ने मारपीट की और मानसिक दबाव डाला।

नितु ने तहरीर में बताया कि राकेश उर्फ तिनका लगातार गाली-गलौच करता रहा। उससे परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने राजपुर थाना अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि तिनका के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए और उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

पूर्व पार्षद नितु वाल्मीकी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button