अपराधउत्तराखंड
Trending

शराब के नशे में किया हंगामा, कार का शीशा तोड़ा

कोर्ट के आदेश पर प्लाट खाली कराने को लेकर हुआ बवाल

देहरादून : पटेलनगर थाना क्षेत्र में कोर्ट आदेश पर खाली कराए जा रहे एक प्लॉट को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान दो लोगों के तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित केएल गौतम निवासी राजपुर रोड ने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

गौतम के अनुसार अपर जिला जज चतुर्थ के आदेशानुसार पर पुलिस और अमीन की मौजूदगी में खसरा संख्या 165 ख का प्लॉट खाली कराया जा रहा था। इसी दौरान राजकुमार पुत्र पूरण सिंह और सोनू मित्तल शराब के नशे में मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए ईंट मारकर उनकी कार का शीशा तोड़ दिया।

पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी राजकुमार पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है और हाल ही में 26 अगस्त को माननीय न्यायालय अपर जिला जज चतुर्थ के केबिन के बाहर भी मारपीट की धमकी दी थी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button