
ऋषिकेश : ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जब एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसा काले की ढाल के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, ट्रक जो आईडीपीएल से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, को तेज रफ्तार बस ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस टक्कर से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया।
हादसे में ट्रक का चालक और क्लीनर बुरी ट्रक में ही फँस गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक नशे की हालत में था और टक्कर के बाद मौके से फरार हो गया।
यही नहीं, उक्त बस ने आगे जाकर एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सुमित प्रकाश खंडूरी की तहरीर पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



