Breaking Newsउत्तराखंड
Trending

1 सितंबर को स्कूलों में अवकाश

भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने बरती सतर्कता

देहरादून :  उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। कई जगहों पर बादल फटने, भूस्खलन और अतिवृष्टि की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने 1 सितम्बर को प्रदेश के 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा तथा कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलों में सोमवार (1 सितम्बर) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी/निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारियों ने आदेश जारी करते हुए साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रबंधक जिम्मेदार होंगे और उनकी लापरवाही से यदि कोई घटना होती है तो उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button