उत्तराखंडराजनीती
Trending

नैनीताल पंचायत विवाद: गोल्ज्यू दरबार से लेकर हाईकोर्ट तक न्याय की गुहार

आज होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं निगाहें

नैनीताल, 17 अगस्त:  जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुए अपहरण और गोलीकांड से उपजा विवाद अब न्याय के देवता गोल्ज्यू दरबार से लेकर हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गोल्ज्यू महाराज के मंदिर में हाथ जोड़कर कहा कि इस न्याय की भूमि में अन्याय नहीं होना चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना ही चाहिए।

गौरतलब है कि हाल ही में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान पांच सदस्यों को जबरन ले जाने का मामला सामने आया था, वहीं बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इन घटनाओं पर हाईकोर्ट ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन से जवाब तलब किया है।

अब सबकी निगाहें 18 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट से पहले भवाली क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश भी की है। जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि प्रशासनिक तंत्र सख्ती दिखाकर पंचायत चुनावों की गरिमा बहाल करेगा और गोल्ज्यू की धरती पर न्याय की परंपरा कायम रखेगा।

 

Related Articles

Back to top button