धर्म
Trending

तुला, मकर और मीन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

जानें आपका आज का भविष्यफल

आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और प्रगति लेकर आ रहा है। तुला राशि वालों को रुका हुआ धन मिलने से खुशी मिलेगी, मकर राशि वाले ऊर्जावान रहेंगे और मीन राशि वाले अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर पाएंगे। पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, इसे ललही छठ, हरछठ भी कहते हैं। आज के दिन महिलाएं संतान की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलदेव जिनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। आज चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे और दिन में रेवती व अश्विनी नक्षत्र का संयोग रहेगा।

पंचांग – 14 अगस्त 2025 (गुरुवार)

सूर्योदय:  05:50 प्रातः

सूर्यास्त: 07:01 सायं

चंद्रमा: मीन राशि

तिथि: षष्ठी – 02:07 ए.एम. (15 अगस्त) तक

नक्षत्र: रेवती – 09:06 ए.एम. तक, फिर अश्विनी

पक्ष: कृष्ण पक्ष, भाद्रपद

योग: शूल – 01:12 पी.एम. तक, फिर गण्ड

वार: गुरुवार

राहुकाल: 02:04 पी.एम. से 03:43 पी.एम.

शक संवत: 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

राशिफल – 14 अगस्त 2025

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। यदि हाल ही में आप कामकाज में किसी समस्या से जूझ रहे थे तो उसका समाधान होगा। पदोन्नति या पुरस्कार मिलने के योग हैं। संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और उनके प्रयासों से भी आपको गर्व का अनुभव होगा। मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास रहेगा। हालांकि, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पहले दिए गए किसी उधार का पैसा आज लौट सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृषभ (Taurus)

आज आपकी आय में वृद्धि के अच्छे संकेत हैं। पिछले अनुभवों से सबक लें और काम में सुधार लाएं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दिल से दूसरों का भला करने की प्रवृत्ति रहेगी, लेकिन कुछ लोग इसे गलत समझ सकते हैं। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है और कुछ खास लोगों से भेंट संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला भी आपके पक्ष में सुलझ सकता है।

मिथुन (Gemini)

दिन सामान्य रहेगा लेकिन मन में उलझनें और तनाव रह सकता है। कई कार्य एक साथ करने की कोशिश में भागदौड़ बढ़ेगी और थकान महसूस होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अवसरों के द्वार खुलेंगे। आप किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर पर भरोसा रखें, लेकिन निगरानी भी जरूरी है।

कर्क (Cancer)

मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और इसका असर आपके कामकाज पर पड़ेगा। थकान और आलस्य महसूस होगा। जीवनसाथी आपको किसी प्रकार का सरप्राइज दे सकते हैं। यदि बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम उठाएंगे तो नुकसान की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। सेहत को हल्के में न लें और किसी छोटी समस्या की अनदेखी न करें। यात्रा पर जाने की योजना है तो सामान और जरूरी चीजों का पूरा ध्यान रखें।

सिंह (Leo)

राजनीति में सक्रिय जातकों के लिए दिन विशेष उपलब्धियों वाला हो सकता है, किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार आपके कंधों पर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से अनावश्यक विवाद से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि बढ़ते खर्च आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। आय के नए स्रोत खोजने का प्रयास करें, सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या (Virgo)

आज सेहत को लेकर सावधानी बरतें, बाहर के खानपान से दूरी बनाए रखें। ऑफिस में काम का दबाव और तनाव रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहस से बचें, अन्यथा माहौल बिगड़ सकता है। लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, कोई मामला परेशानी खड़ी कर सकता है। लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

तुला (Libra)

व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन रुका हुआ धन मिलने से राहत और खुशी मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ समाचार आने की संभावना है। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन के संकेत भी हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कठिन काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सबक लेना जरूरी होगा। मां के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, संयम से काम लें। पार्टनरशिप में किया गया काम आपके लिए लाभदायक साबित होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। किसी पुराने लेन-देन के कारण दिक्कत आ सकती है। विरोधियों के बहकावे में आने से बचें। निवेश करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलना खुशी देगा। फिलहाल किसी यात्रा की योजना को स्थगित करना बेहतर होगा।

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें और काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालें। नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। राजनीति में बड़े नेताओं से मुलाकात का अवसर मिलेगा। नौकरी में पूरी ईमानदारी से काम करें और आसपास मौजूद विरोधियों से सतर्क रहें।

कुंभ (Aquarius)

आज आपके लिए कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। मनपसंद काम न मिलने से मन परेशान रहेगा। आस-पास विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहें। कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी संबंध मजबूत होंगे।

मीन (Pisces)

आज का दिन आवश्यकताओं की पूर्ति में बीतेगा। खर्चों में वृद्धि होगी, जो बाद में धन की कमी का कारण बन सकती है। अचानक वाहन खराब होने से भी खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय में कुछ योजनाएं अच्छा लाभ देंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत पर ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button