Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

मेष, कन्या और कर्क राशि बिना वजह खर्च और विवाद से बचें, धनु राशि बनाए रखें धैर्य, तुला और वृश्चिक राशि के लिए समय अनुकूल

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

28 अगस्त 2026, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल 

आज का पंचांग 28 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। 28 अगस्त को स्नान-दान की पूर्णिमा है। शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। 28 अगस्त को देर रात 3 बजकर 14 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 28 अगस्त को पंचक और चंद्र ग्रहण भी रहेगा। वहीं शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा।

वार: शुक्रवार

तिथि: पूर्णिमा सुबह 09:48 बजे तक, इसके बाद प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी।

नक्षत्र: शतभिषा अगले दिन सुबह 03:12 बजे तक, इसके बाद पूर्व भाद्रपदा नक्षत्र रहेगा।

योग: अतिगण्ड सुबह 07:26 बजे तक, इसके बाद सुकर्मा योग रहेगा।

सूर्योदय: सुबह 05:58 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:39 बजे

शुभ मुहूर्त: राखी बांधने का उत्तम समय सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:53 बजे से 12:44 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:51 बजे से 05:37 बजे तक रहेगा।

अशुभ समय: राहुकाल सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए कार्य शुरू करने से बचें। यमगण्ड दोपहर 03:48 बजे से शाम 05:22 बजे तक रहेगा।

आज का राशिफल 

शुक्रवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए भाई-बहन के अटूट प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन के साथ-साथ ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से भी बेहद खास और नए अवसर लेकर आने वाला है। आज सुबह 09:49 बजे तक श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी, तत्पश्चात भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी। इसके साथ ही शतभिषा नक्षत्र पूरे दिन प्रभावी रहेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे, जहां चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष भी बना रहेगा। आज पैसों के मामले में मिला-जुला समय रहेगा। कुंभ राशि में चंद्रदेव का होना अलग तरीके से सोचने और नए रास्ते खोजने में मदद करेगा, पर राहु का साथ होने से उलझन या जल्दबाजी की स्थिति बन सकती है।

मेष राशि Aries

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। आज का दिन सामाजिक गतिविधियों और मित्रों के साथ अच्छा बीतेगा। मित्र मंडली में नए लोगों से संपर्क बनेगा। मित्रों पर धन खर्च हो सकता है। बुजुर्गों का सहयोग और उनसे लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। दूर रहने वाली संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा या पर्यटन की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और व्यापार में भी लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभ रंग: लाल। शुभ अंक: 9। उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं।

वृषभ राशि Taurus

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से दसवें भाव में स्थित होगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। कार्यस्थल के जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धन और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी बकाया धन की वसूली के लिए प्रयास कर सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए लोन लेने पर भी विचार कर सकते हैं। शुभ रंग: सफेद। शुभ अंक: 6। उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि Gemini

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से नौवें भाव में स्थित होगा। प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कार्यों में देरी हो सकती है। मन में उत्साह और ताजगी की कमी महसूस होगी। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों का नकारात्मक व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। सरकारी काम में बाधा आने की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्य या बड़े निर्णय आज टालना बेहतर रहेगा। संतान से मतभेद हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें और परिजनों के साथ विवाद से बचें। शुभ रंग: हरा। शुभ अंक: 5। उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि Cancer

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से आठवें भाव में स्थित होगा। आज क्रोध की अधिकता रह सकती है। कार्यस्थल पर आपके व्यवहार से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। दोपहर तक किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए इस दौरान मौन रहना बेहतर होगा। दोपहर बाद मन शांत होगा। अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। व्यापार में ग्राहकों या साझेदार के साथ उग्र चर्चा से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। शुभ रंग: सफेद। शुभ अंक: 2। उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि Leo

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से सातवें भाव में स्थित होगा। वैवाहिक जीवन में तकरार के कारण तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यापार में साझेदार के साथ धैर्य से काम लें। अनावश्यक चर्चा और विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता कम मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में अपेक्षित यश नहीं मिलेगा। मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लें। शुभ रंग: सुनहरा। शुभ अंक: 1। उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि Virgo

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से छठे भाव में स्थित होगा। आज आप स्फूर्ति और अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे। कन्या राशि के लोगों के सामने आज किसी बहस या असहमति की स्थिति आ सकती है। हालांकि हर विवाद में खुद को सही साबित करना जरूरी नहीं है। कुछ बहसें आपकी ऊर्जा खर्च करने के अलावा कोई लाभ नहीं देंगी। कार्यस्थल पर किसी मुद्दे को लेकर मतभेद होने पर शांत रहना बेहतर रहेगा। कारोबारियों को भी अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। प्रेम संबंधों में छोटी बात को बड़ा बनाने से बचें। आर्थिक मामलों में संयम और व्यावहारिक सोच आपको लाभ दे सकती है।काम आसानी से पूरे होंगे और नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। घर और कार्यस्थल का वातावरण आनंददायी रहेगा। शुभ रंग: हरा। शुभ अंक: 5। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि Libra

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से पांचवें भाव में स्थित होगा। वैचारिक रूप से समृद्धि महसूस होगी। आपकी मधुर वाणी दूसरों को प्रभावित करेगी और संबंध बेहतर होंगे। चर्चा-परिचर्चा में आप अपना प्रभाव छोड़ सकेंगे। हालांकि मेहनत की तुलना में परिणाम कुछ कम संतोषजनक मिल सकते हैं। कार्यों में सावधानी बरतें। अपच की शिकायत हो सकती है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। साहित्य और लेखन के प्रति रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से समय लाभदायी रहेगा। शुभ रंग: नीला। शुभ अंक: 6। उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल या सफेद फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि Scorpio

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से चौथे भाव में स्थित होगा। आज शांत चित्त से दिन बिताने की कोशिश करें। मन किसी खास चिंता में उलझा रह सकता है और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसके कारण काम करने की गति धीमी हो सकती है। नकारात्मक विचारों को मन से निकालें। संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक नुकसान की आशंका है। दस्तावेजों से जुड़े महत्वपूर्ण काम आज सावधानी से करें। प्रेम जीवन में संतुष्टि की कमी महसूस हो सकती है। दूसरों की भावनाओं को समझकर व्यवहार करें। शुभ रंग: मैरून। शुभ अंक: 9। उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।

धनु राशि Sagittarius

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से तीसरे भाव में स्थित होगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों और प्रियजनों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। जीवनसाथी के साथ परिवार की किसी समस्या पर चर्चा कर उसका सार्थक समाधान निकाल सकते हैं। आज आपके कार्य सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। शुभ रंग: पीला। शुभ अंक: 3। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि Capricorn

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से दूसरे भाव में स्थित होगा। आज शेयर बाजार में निवेश करने का विचार आ सकता है और बड़े निवेश में भी रुचि रहेगी, लेकिन जोखिम को समझकर ही निर्णय लें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। महिलाओं को किसी कारण मानसिक असंतोष रह सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और आंखों में परेशानी हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। व्यापार में लाभ की उम्मीद बनी रहेगी। शुभ रंग: नीला। शुभ अंक: 8। उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि Aquarius

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से प्रथम भाव में स्थित होगा। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। उत्साह के साथ अपने कार्य पूरे कर सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायी रहेगा। रिश्तेदारों और मित्रों के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। पर्यटन की योजना भी बन सकती है। आज आप अपनी चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक क्षमता को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। कार्यस्थल पर काम अधिक होने के कारण दोपहर बाद थोड़ा तनाव हो सकता है। शुभ रंग: आसमानी। शुभ अंक: 8। उपाय: जरूरतमंद को भोजन या वस्त्र दान करें।

मीन राशि Pisces

आज चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा और आपकी राशि से बारहवें भाव में स्थित होगा। आज लालच से बचने और पूंजी निवेश में विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। एकाग्रता कम रह सकती है और स्वास्थ्य कमजोर महसूस हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या परेशानी का कारण बन सकती है। स्वजनों से दूर जाने का अवसर बन सकता है। धार्मिक कार्यों पर धन खर्च होगा। महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। पैसों के लेन-देन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शुभ रंग: पीला। शुभ अंक: 3। उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button