मेष, धनु और कर्क राशि लेन देन में बरतें सावधानी, सिंह, मिथुन और तुला राशि के लिए दिन शुभ
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

26 अगस्त 2026, बुधवार का पंचांग और राशिफल
आज का पंचांग (26 अगस्त 2026)
वार: बुधवार
मास: श्रावण
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: त्रयोदशी सुबह 7:59 बजे तक, इसके बाद चतुर्दशी
नक्षत्र: श्रवण रात 12:48 बजे तक, इसके बाद धनिष्ठा
योग: सौभाग्य सुबह 7:59 बजे तक, इसके बाद शोभन
करण: तैतिल सुबह 7:59 बजे तक, इसके बाद गर
चंद्र राशि: मकर
सूर्य राशि: सिंह
सूर्योदय: सुबह 5:56 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:49 बजे
राहुकाल: दोपहर 12:22 बजे से 1:59 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:27 बजे से 5:11 बजे तक
दिशाशूल: उत्तर
आज का राशिफल
♈ मेष Aries
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। रवि योग के प्रभाव से रुके हुए कामों में गति आ सकती है। आज कोई जरूरी दस्तावेज, अनुबंध या बड़ा फैसला साइन करने से पूरी तरह बचिए। भाई-बहन या करीबी लोगों से बातचीत में आज तीखापन आ सकता है, बहस से जितना बच सकें उतना अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में आज मन में हल्की उलझन महसूस हो सकती है, कोई नाजुक बात आज मत छेड़िए। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, बड़ा निवेश फिलहाल टाल दीजिए।नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी।
♉ वृषभ Taurus
रवि योग आपके लिए आर्थिक मामलों में लाभकारी रह सकता है। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों को किसी महत्वपूर्ण सौदे में सफलता मिल सकती है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन इसका फायदा भविष्य में मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। अगर कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। आज समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
♊ मिथुन Gemini
आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। रवि योग के प्रभाव से नौकरी में पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। कारोबार में नई योजना शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी।
♋ कर्क Cancer
आज भाग्य आपका साथ दे सकता है। रवि योग के प्रभाव से किसी पुराने काम में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबार में धन का प्रवाह बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जरूरी काम को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में दबाव बढ़ सकता है। लेन-देन के मामलों में संभलकर रहना होगा।
♌ सिंह Leo
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। रवि योग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति से जुड़ी खबर मिल सकती है। कारोबारियों को बड़ा लाभ मिलने के योग हैं। धन संबंधी मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा।
♍ कन्या Virgo
आज आपको कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। काम की जगह के लोगों के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। शांति के साथ संवाद बनाए रखें। जिस प्रकार से आपकी निर्णय लेने की क्षमता है, वैसी ही अन्य लोगों की हो, ये जरूरी नहीं है। इस बात को समझने की कोशिश करें। रवि योग के प्रभाव से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है। परिवार में किसी शुभ समाचार से माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
♎ तुला Libra
तुला राशि वालों के लिए आज आर्थिक रूप से अच्छा दिन रह सकता है। रवि योग के कारण आमदनी बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में ग्राहक और संपर्क बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई मतभेद बातचीत से दूर हो सकता है।
♏ वृश्चिक Scorpio
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। रवि योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों को महत्व मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की चर्चा हो सकती है। व्यापार में जोखिम उठाने से पहले अच्छी तरह विचार करें, हालांकि लाभ के अवसर भी मिलेंगे।परिवार में पुराने मतभेद को बातचीत के माध्यम से खत्म करने का अवसर मिलेगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
♐ धनु Sagittarius
आज का दिन आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खोल सकता है। रवि योग के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत मिलेगी। पैसों से संबंधित लेनदेन की वजह से विवाद हो सकते हैं। इस लेनदेन को सोच-समझकर पूरा करें। कारोबार में दूर स्थान से कोई बड़ा संपर्क मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
♑ मकर Capricorn
मकर राशि वालों को आज मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। रवि योग के प्रभाव से करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार में पुराने ग्राहक से लाभ मिलेगा। धन से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
♒ कुंभ Aquarius
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। रवि योग के प्रभाव से नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। कारोबार में लाभ के साथ विस्तार की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा।
♓ मीन Pisces
मीन राशि वालों के लिए रवि योग शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।




