Daily horoscopeदेशधर्म
Trending

कर्क, धनु और मीन राशि को होगा धन लाभ, मेष , मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के सामने आएंगी चुनौतियां

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

3 जून का दैनिक पंचांग एवं राशिफल

Daily Panchang & Horoscope – 3 June 2026, Wednesday

पंचांग

दिनांक: 3 जून 2026, बुधवार

सूर्योदय: प्रातः 05:23 बजे

सूर्यास्त: सायं 07:15 बजे

चंद्रमा: धनु राशि में

तिथि: कृष्ण पक्ष तृतीया, रात्रि 09:21 बजे तक

नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा, रात्रि 12:59 बजे (4 जून) तक

योग: शुभ, प्रातः 08:12 बजे तक

राहुकाल: दोपहर 12:19 बजे से 02:03 बजे तक

शक संवत: 1948 पराभव

विक्रम संवत: 2083 सिद्धार्थी

मेष Aries

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनके सहयोग से कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। मानसिक उथल-पुथल पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ Taurus

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आपके प्रयास सफल रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा, वहीं व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मिथुन Gemini

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। भागदौड़ के कारण थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

कर्क Cancer

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रगति होगी और विस्तार की नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी तथा अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह Leo

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। निवेश संबंधी योजनाएं बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

कन्या Virgo

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सभी कार्य पूरे होंगे। कार्यभार अधिक रहने से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन अपनी बातों से किसी का दिल न दुखाएं। खान-पान में सावधानी बरतें।

तुला Libra

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन निराश हो सकता है। नौकरी में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। क्रोध की अधिकता विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए संयम रखें। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक Scorpio

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

धनु Sagittarius

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या स्थान परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर Capricorn

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा और उसका लाभ भी मिलेगा। धार्मिक कार्यों एवं यात्राओं में रुचि बढ़ सकती है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

कुम्भ Aquarius

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई ऊर्जा के साथ नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। सहकर्मियों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी प्रभावहीन रहेंगे। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन Pisces

आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में धन लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button