अपराधउत्तराखंड
Trending

टेंडर भुगतान के बदले 50 हजार रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार से मांगी थी घूस
ऋषिकेश। पशुलोक बैराज से जुड़े टेंडर भुगतान मामले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी जेई ठेकेदार का भुगतान जारी करने के बदले अवैध धनराशि की मांग कर रहा था।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पशुलोक बैराज, ऋषिकेश में एक सरकारी टेंडर का कार्य किया था, लेकिन संबंधित भुगतान जारी करने के एवज में जेई फैसल खान रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले की प्राथमिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद थाना सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई गई।
बुधवार 21 मई 2026 को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी फैसल खान पुत्र लियाकत हुसैन, निवासी कटोराताल, थाना काशीपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने प्रदेशवासियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दर्ज करा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button