कुंभ और मीन राशि की बढ़ेंगी चुनौतियां, कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य रहेगा नरम, वृषभ, सिंह और धनु राशि को होगा धन लाभ
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

रविवार 10 मई 2026, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का हाल
रविवार, 10 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज अष्टमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र और ब्रह्म योग का विशेष संयोग बन रहा है। वहीं मदर्स डे, दादूदयाल पुण्य दिवस और पंचक प्रारंभ जैसे विशेष योग भी आज के दिन को खास बना रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज का विस्तृत पंचांग और सभी राशियों का राशिफल।
🕉️ आज का पंचांग | Today Panchang 10 May 2026
दिन: रविवार
विक्रम संवत्: 2083
संवत्सर नाम: रौद्र
शक संवत्: 1948
हिजरी सन्: 1447
मु. मास: 22 जिल्काद
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म ऋतु
मास: प्रथम ज्येष्ठ (शुद्ध)
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: अष्टमी तिथि दिन 3:07 तक, इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ
नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 12:50 तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र
योग: ब्रह्म योग रात्रि 2:09 तक, इसके बाद ऐन्द्र योग
करण: कौलव करण दिन 3:07 तक, इसके बाद तैतिल करण
चन्द्रमा की स्थिति
चन्द्रमा दिन 12:13 तक मकर राशि में
इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे
राहुकाल: शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
राहुकाल में शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। यदि कार्य टालना संभव न हो तो मिष्ठान्न का सेवन करके कार्य प्रारंभ करें।
दिशा शूल: आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा शुरू करने से पहले शुद्ध घी, खीर या शिखरन का सेवन करें तथा जल से भरे कलश का शगुन लेकर निकलें।
🎉 व्रत एवं विशेष दिवस
मेला चनानी माताजी, त्रिलोकनाथ अष्टमी (बंगाल), पंचक प्रारंभ दिन 12:13 से, मदर्स डे, विवाह मुहूर्त धनिष्ठा नक्षत्र में
🔮 आज का राशिफल
♈ मेष राशि | Aries
मेष राशि के जातकों के पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी मेहनत से अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धैर्य और समझदारी से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए भी दिन शुभ रहेगा।
♉ वृषभ राशि | Taurus
घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे। परिवार में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी साबित होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
♊ मिथुन राशि | Gemini
पारिवारिक मामलों में भागदौड़ बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करने में सफल होंगे। मजाक में कही गई बात परेशानी खड़ी कर सकती है, इसलिए सावधान रहें। करीबी दोस्त की मदद से नए काम की योजना बनेगी। रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
♋ कर्क राशि | Cancer
ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी, जिससे थकान महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। परिवारिक मामलों को नजरअंदाज न करें। भाई-बहन की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल छात्रों के लिए दिन शानदार रहेगा। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें।
♌ सिंह राशि | Leo
किसी खास काम में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।
♍ कन्या राशि | Virgo
कार्यस्थल पर सभी लोगों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन शानदार रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी।
♎ तुला राशि | Libra
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सोच और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
♏ वृश्चिक राशि | Scorpio
आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। दोस्त के प्रमोशन से खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र की चुनौतियां कम होंगी। माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर ले जा सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यापार में वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा।
♐ धनु राशि | Sagittarius
आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। परिवार से खुशखबरी मिल सकती है। घर में पार्टी या आयोजन हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
♑ मकर राशि | Capricorn
आज का दिन फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। संतान की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
♒ कुंभ राशि | Aquarius
दिन खुशियों से भरा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में अधिक काम के कारण तनाव महसूस हो सकता है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। वाद-विवाद से बचें और मधुर वाणी का प्रयोग करें। नए लोगों पर भरोसा करने से पहले सोच-समझ लें, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे मन को शांति मिलेगी।
♓ मीन राशि | Pisces
आज का दिन थोड़ा परेशानियों भरा रह सकता है। धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी दे सकता है। धैर्य बनाए रखें। व्यापार में मंदी चिंता बढ़ा सकती है। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।




