आज वृषभ राशि वाले रहें सावधान वाहन दुर्घटना की आशंका, कुंभ राशि स्थगित रखे ज़रूरी काम
आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि होगी कन्या

आज शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 का पंचांग और राशिफल
विक्रम संवत्: 2082
संवत्सर नाम: सिद्धार्थ
शक संवत्: 1947
हिजरी सन्: 1447
मु. मास: 19 रज्जब
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर ऋतु
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
आज के श्रेष्ठ चौघड़िये
आज चर का चौघड़िया सूर्योदय से सुबह 8:40 बजे तक रहेगा।
इसके बाद लाभ और अमृत के चौघड़िये 8:40 से 11:16 बजे तक रहेंगे।
शुभ चौघड़िया दोपहर 12:34 से 1:52 बजे तक रहेगा।
पुनः चर चौघड़िया 4:28 बजे से सूर्यास्त तक रहेगा।
➡️ इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारंभ किए जा सकते हैं।
तिथि
सप्तमी तिथि आज सम्पूर्ण दिन-रात्रि रहेगी।
दिशा शूल
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा।
➡️ पश्चिम दिशा की यात्रा से बचें।
राहुकाल
राहु काल: सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक (मध्यमान से)
नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दिन 1:41 बजे तक रहेगा,
इसके बाद हस्त नक्षत्र आरंभ होगा।
योग
शोभन योग दिन 4:55 बजे तक रहेगा, तदुपरांत अतिगंड योग बनेगा।
करण
विष्टि करण रात्रि 7:45 बजे तक रहेगा, इसके बाद बव करण होगा।
विशेष योग
रवियोग सूर्योदय से दिन 1:41 बजे तक रहेगा।
व्रत / दिवस विशेष
आज भद्रा सूर्योदय से रात्रि 7:45 बजे तक रहेगी।
चंद्र राशि
आज चंद्रमा सम्पूर्ण दिन-रात्रि कन्या राशि में स्थित रहेगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी।
दिन 1:41 बजे तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, तदुपरांत जन्म लेने वालों का हस्त नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद रहेगा।
प्रथम नामाक्षर पी, पू, ष, ण से रखे जा सकते हैं।
आज का राशिफल
शुक्रवार को मेष राशि वाले न करें किसी अजनबी पर भरोसा। और मिथुन राशि वालों को धन लाभ होने के योग हैं। कर्क राशि वालों के रुके हुए इनकम सोर्स दोबारा शुरू होंगे। सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वालों के बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
मेष (Aries):
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा। यदि परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से नाराज़ है, तो उसे मनाने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट से भागदौड़ बनी रह सकती है। किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ना समस्याएँ बढ़ा सकता है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। पहले लिया गया कर्ज उतारने में भी सफल हो सकते हैं।
वृषभ (Taurus):
आज आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ समस्याएँ सामने आ सकती हैं। किसी से मांगकर वाहन न चलाएँ, दुर्घटना की आशंका है। दूर रह रहे किसी परिजन की याद सता सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यकुशलता बढ़ेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
मिथुन (Gemini):
आज आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। किसी कानूनी मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों से किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियाँ दूसरों पर न डालें। अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी और सम्मान की प्राप्ति संभव है।
कर्क (Cancer):
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में पैसे के लेन–देन में जल्दबाज़ी से बचें। ध्यान केंद्रित कर काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और बच्चे खुशी का कारण बनेंगे। छात्र प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं या इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
सिंह (Leo):
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी और किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। घर की साज-सज्जा से जुड़ी खरीदारी भी हो सकती है। इस राशि की महिलाएँ किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें।
कन्या (Virgo):
आज का दिन शानदार रहने वाला है। दिन की शुरुआत किसी अच्छी आदत से करेंगे, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दोस्तों या करीबी लोगों के साथ रिश्तों में बदलाव आ सकता है, जो आपसी समझ को गहरा करेगा। बदलाव का विरोध करने के बजाय सूक्ष्म संकेतों पर ध्यान दें। आपकी विश्लेषण क्षमता आज खास है। दूसरों से अलग देखकर आप मानसिक शांति पाएंगे। मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा और कला या पेंटिंग में रुचि बढ़ेगी। मेहनत और अच्छे व्यवहार का पूरा फल मिलेगा। अपनी योजनाएँ गुप्त रखें, विरोधी नुकसान पहुँचा सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।
तुला (Libra):
आज संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आज उन सच्चाइयों का सामना करने का अवसर है जिन्हें आप कहने से बच रहे थे। शांत और संतुलित तरीके से सच कहना भावनात्मक बोझ हल्का करेगा।अनिश्चितता के डर से सत्य से न भागें। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा और पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। ऑफिस में सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान होंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आएगा। यात्रा से संबंधित कार्यों को अभी स्थगित रखें क्योंकि कोई अनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।
वृश्चिक (Scorpio):
आज आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज कोई अंतर्ज्ञान या प्रतीकात्मक संकेत आपको महत्वपूर्ण दिशा दिखा सकता है। जो बातें दूसरों से छूट जाती हैं, वे आप आसानी से पकड़ लेते हैं। अपने भीतर की आवाज पर भरोसा करें, खासकर भविष्य से जुड़े फैसलों में। दिन के अंत तक आपको अगला कदम स्पष्ट और आत्मविश्वास से भरा लगेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
धनु (Sagittarius):
आज का दिन नए मौके और अनुभव लेकर आ सकता है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। अगर प्रॉपर्टी के लेन-देन का विचार है, तो अभी जल्दबाजी न करें। करियर को लेकर कोई सकारात्मक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर (Capricorn):
आज जिम्मेदारियों का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी और प्रगति के संकेत मिलेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बना लें, इससे नुकसान से बचेंगे। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और बचत पर ध्यान देंगे। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा।
कुंभ (Aquarius):
आज घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर तनाव रह सकता है। बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को आज स्थगित ही रखें। आपके नए विचार और योजनाएँ लोगों को प्रभावित करेंगी। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मीन (Pisces):
आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।परिवार की व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ योजनाओं पर चर्चा होगी। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां हल होंगी। पुराने तनाव और उलझनें दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मानसिक शांति पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।



