उत्तराखंड
Trending

वंदे मातरम राष्ट्रीय चेतना का प्राण है : डॉ. उपेंद्र सिंह

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में निबंध, पोस्टर व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन


ज्योतिर्मठ।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर छात्र–छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभाग के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

पोस्टर प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम, आस्था द्वितीय और अनुष्का तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में रंजना ने प्रथम, अपेक्षा ने द्वितीय तथा अनामिका और वैदेही ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में स्नेहा ने पहला, अंजली ने दूसरा और इशिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिताओं में डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. मुकेश चंद और डॉ. राजेन्द्र सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उपेंद्र सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि इतिहास की वह प्रेरक स्मृति है जिसने पराधीन भारत में देशभक्ति की लहर को प्रज्ज्वलित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button