देशधर्म
Trending

आज बन रहे हैं कई शुभ योग, वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वालों का होगा भाग्योदय

आज सुबह 8 बजे से 9:20 तक राहुकाल, न करें कोई शुभ काम

आज 10 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल 

आज 10 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:39 − 12:22 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 07:59 − 09:20 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे।

दिन/वार: सोमवार

मास/पक्ष: मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष

तिथि: चतुर्थी तिथि (07:29 ए.एम. तक), उसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ

नक्षत्र: आर्द्रा (11:54 ए.एम. तक), उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र

योग: सिद्ध योग (05:12 पी.एम. तक), फिर साध्य योग

करण: वणिज (07:29 ए.एम. तक), फिर विष्टि (भद्रा)

सूर्योदय: प्रातः 06:42 बजे

सूर्यास्त: सायं 05:24 बजे

चंद्रोदय: रात्रि 09:04 बजे

चंद्र राशि: मिथुन

राहुकाल: 07:59 ए.एम. – 09:19 ए.एम.

अभिजीत मुहूर्त: 11:44 ए.एम. – 12:27 पी.एम.

दिशा शूल: पूर्व दिशा

शुभ कार्य: गृह प्रवेश, वाहन पूजन, यात्रा, वाद-विवाद निपटारा

अशुभ कार्य: ऋण लेने, न्यायालय कार्य

आज का राशिफल 

आज चंद्रमा का दिन होने से दिन के स्वामी भगवान शिव रहेगे। और संयोग से आज चंद्रमा का गोचर मिथुन उपरांत कर्क राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज शशि योग का शुभ संयोग बनेगा। साथ ही गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी योग का भी संयोग बन रहा है। साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र के संयोग में साध्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवियोग सहित कई और भी शुभ योग बनने जा रहा है है। ऐसे में आज का दिन भगवान शिवजी की कृपा और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग से वृषभ, कर्क कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातको के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। तो आइए जानते हैं कल का लकी राशिफल

मेष (Aries)

आज के दिन शुभ कामों में व्यतीत करेंगे। दिन के पूर्वार्ध में घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

वृषभ (Taurus)

आज के दिन प्रातःकाल से ही आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। लाभ के लालच में न फंसें और नकारात्मक विचार मन में न आने दें।

मिथुन (Gemini)

आज नौकरी करने वालों को ज़बरदस्ती दौड़-धूप करनी पड़ेगी, मगर मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और मनोबल ऊंचा रहेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क (Cancer)

आज सामाजिक क्षेत्र में आपका विस्तार होगा। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा। मानसिक रूप से आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप किसी के साथ पार्टनरशिप में नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतें। पिताजी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है, पर यात्रा में कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

कन्या (Virgo)

आज धन संबंधित मामलों में सावधानी जरूरी है। किसी से मांगकर वाहन न चलाएं और यात्रा में अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, लाभ होगा।

तुला (Libra)

आज इनकम के मामले में अच्छा दिन रहेगा। नई नौकरी के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कोई पुराना अटका कार्य पूरा हो सकता है। खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट संभव है। बोलते समय संयम रखें। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। खर्च सीमित रहेगा लेकिन जीवनशैली में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ संतान के करियर पर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कोई काम समय पर पूरा न होने से थोड़ी परेशानी रहेगी। नए विरोधी उभर सकते हैं, सतर्क रहें। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा, पर मेहनत से सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। संतान की सेहत सुधरेगी। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ समय बितेगा। रुका हुआ धन संबंधी कार्य पूरा हो सकता है। जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने का मन बनेगा। घर में कुछ नया बदलाव करने की सोचेंगे।

मकर (Capricorn)

आज नया मकान या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करें। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। किसी दूर रह रहे परिजन की याद आएगी। आप दूसरों का भला सोचेंगे, पर लोग गलत समझ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि निखरेगी।

कुंभ (Aquarius)

आज तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। राजनीति में कार्यरत लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। संतान पढ़ाई पर ध्यान देगी और गवर्नमेंट जॉब की तैयारी में सफलता के संकेत हैं। कोई पारिवारिक मामला आपको तनाव दे सकता है।

मीन (Pisces)

आज धन लाभ के योग हैं। दोस्त के माध्यम से आय का नया स्रोत जुड़ सकता है। किसी से भी वादा सोच-समझकर करें। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात संभव है। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए आराम करें। किसी पुराने मामले से पर्दा उठ सकता है। माताजी किसी बात पर नाराज हो सकती हैं, उनसे संवाद बनाकर रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button