देशधर्म
Trending

वृश्चिक और कर्क राशि की आज चमकेगी किस्मत, होगा धन लाभ

आज दोपहर डेढ़ बजे से पौने तीन बजे तक राहुकाल, ना करें कोई शुभ काम

6 नवंबर 2025 का पंचांग और राशिफल

06 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर कृत्तिका नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:39 − 12:22 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 13:22 − 14:43 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे।

सूर्योदय: 06:36 प्रातः

सूर्यास्त: 05:31 सायं

चंद्रमा: वृषभ

तिथि: प्रतिपदा – 02:54 सायं तक, द्वितीया

नक्षत्र: रोहिणी

पक्ष: कृष्ण पक्ष

योग: व्यतीपात – 07:05 प्रातः तक, वरीयान् – 02:41 प्रातः, 7 नवंबर तक

वार: गुरुवार

राहुकाल: 01:26 अपराह्न से 02:48 अपराह्न

शक संवत: 1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

आज का राशिफल 

मेष (Aries)

जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। राशि का स्वामी मंगल-नीच राशि की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष (Taurus)

आज का दिन संतोष और शान्ति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन (Gemini)

राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायं काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क (Cancer)

चन्द्रमा दशम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। कोई विपरीत परिस्थिति भी बन सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। अपने गुस्से व अहंकार (ईगो) पर काबू रखें। शांतिपूर्ण रवैया अपनाने से सुधार आएगा। विद्यार्थियों को बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह (Leo)

राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जायेंगे।

कन्या (Virgo)

राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा हैं। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों को अप्रत्याशित स्थितियां उलझन बढ़ा सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक पूरा करने की सलाह है। सोच समझकर निर्णय लेंगे। सहजता सरलता से आगे बढ़ेंगे। लोगों की बातों में आने से बचें। कामकाज में सक्रिय रहेंगे। वाणी व्यवहार में मिठास रखेंगे। सबका सम्मान करेंगे। आकस्मिक लाभ संभव है। परिवार में शुभ कार्य होंगे। अपनों के साथ विश्वास रखेंगे। नीति नियमों का उल्लंघन करने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ और विस्तार के अवसर बने रहेंगे। साझा कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। कारोबारी अवसरों का लाभ उठाएंगे। परिस्थितियां के अनुरूप निर्णय लेंगे। उद्योग व्यापार प्रभाव पूर्ण बना रहेगा। ठगों से सावधान रहें। पेशेवर मामलों पर फोकस रखें। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। दाम्पत्य में सहजता बढ़ेगी। स्थायित्व को बल मिलेगा। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता संवरेगी।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में व्यस्तता के चलते अपनों को अनदेखा न करने की सलाह है। अधिकारियों और अनुभवियों से सलाह लें। सेवा क्षेत्र में प्रभावी रहेंगे। कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। प्रबंधन का पालन करेंगे। पेशेवर चर्चाओं को महत्व देंगे। व्यवस्था व निरंतरता बनाए रखेंगे। अप्रत्याशित अड़चनें कार्य प्रभावित कर सकती हैं। प्रलोभन से बचें। बजट से चलें। लापरवाही पर अंकुश रखेंगे। नियम अनुशासन बढ़ाएं। ठगों से सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को मित्रों और समकक्षों की मदद से चहुंओर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखना चाहिए। कार्य प्रदर्शन संवार पर रहेगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनेंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। मित्रों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। खुशियों को अपनों के संग बांटेंगे। लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुटीन संवारेंगे। पेशेवरों का समर्थन रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखना चाहिए। कामकाजी वार्ता में स्पष्टता बढ़ाएंगे। भौतिक वस्तुओं पर फोकस बना रहेगा। सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी। घर परिवार से करीबी रहेगी। व्यक्तिगत विषयों में सहज सरल रहेंगे। बड़ों की सुनेंगे। भवन वाहन की प्राप्ति होगी। भावावेश में आने से बचें। करियर व्यापार में सफल होंगे। लाभ अच्छा रहेगा। बड़ी सोच रखेंगे। जिम्मेदारों का सानिध्य बढ़ाएंगे। उपलब्धियां संवरेगी। परिजनों से तालमेल बढ़ाएंगे।

मीन (Pisces)

मीन राशि के लोगों को सामाजिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखना चाहिए। राजनीतिक निर्णय लेने में सहजता रहेगी। सामंजस्य और सीख सलाह से करियर व्यवसाय बढ़ाएंगे। सहकारिता का भाव बढ़ेगा। निजी प्रयासों में गति आएगी। वाणिज्यिक मामलों में सफलता पाएंगे। संबंधों का लाभ उठाएंगे। लक्ष्य पूरा करेंगे। संपर्क बढ़ेगा। बंधुत्व की भावना बढ़ेगी। सहोदरों को समय देंगे। चर्चाओं में शामिल होंगे। कामकाजी यात्रा हो सकती है। संवाद पर जोर रहेगा। आलस्य का त्याग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button