उत्तराखंड
Trending

जाने आपके थाना -चौकी से किस SSI और SI का हुआ तबादला

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, छह निरीक्षकों समेत कई उप निरीक्षक बदले गए
एसएसपी अजय सिंह ने देर रात जारी किए तबादले के आदेश, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू

देहरादून। देहरादून जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने रविवार देर रात निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की। इस आदेश के तहत छह निरीक्षकों समेत कई उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक कैलाश चंद भट्ट को कोतवाली कैंट से कोतवाली ऋषिकेश, जबकि निरीक्षक प्रदीप सिंह राणा को कोतवाली ऋषिकेश से कोतवाली डोईवाला भेजा गया है। इसी क्रम में निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से थाना कैंट, और निरीक्षक संतोष कुंवर को कोतवाली मसूरी से एसआईआई शाखा (पुलिस कार्यालय) में स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान को एसआईआई शाखा से कोतवाली मसूरी, जबकि निरीक्षक प्रदीप रावत को थाना वसंत विहार से थाना राजपुर भेजा गया है।

उप निरीक्षकों के स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।
अशोक राठौर को कोतवाली विकासनगर से थानाध्यक्ष वसंत विहार,
विनय मित्तल को थाना त्यूनी से चौकी प्रभारी ललतपड़ (कोतवाली डोईवाला),
और अश्वनी बड़ौनी को कोतवाली ऋषिकेश से थानाध्यक्ष त्यूनी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, 43 उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों में स्थानांतरित किया गया है, जबकि पुलिस लाइन में प्रतिक्षा में बैठे आठ अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, गतिशील और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button