
आज का पंचांग व राशिफल
26 सितंबर 2025 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि की चतुर्थी तिथि है। यह नवरात्रि का पांचवां दिन है। चतुर्थी तिथि रहेगी और मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होगा। आज उपांग ललिता व्रत भी रखा जाता है। आज विशाखा नक्षत्र और विष्कंभ योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 − 12:32 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:39 − 12:08 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में संचरण करेंगे।
पंचांग
सूर्योदय : प्रातः 06:11
सूर्यास्त : सायं 06:13
चंद्रमा : तुला 03:23 PM तक, तत्पश्चात वृश्चिक
तिथि: चतुर्थी 09:32 AM तक, तत्पश्चात पंचमी
नक्षत्र : विशाखा 10:09 PM तक, तत्पश्चात अनुराधा
पक्ष : शुक्ल पक्ष आश्विन
योग: विष्कम्भ 10:51 PM तक, तत्पश्चात प्रीति
वार : शुक्रवार
राहुकाल: प्रातः 10:42 से दोपहर 12:12 तक
शक संवत : 1947 विश्वावसु
विक्रम संवत : 2082 कालयुक्त
आज का राशिफल
आज का दिन देवी लक्ष्मी की कृपा और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा।
♈ मेष राशि
आज पारिवारिक दायित्व निभाने के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। विरोध करने वाले लोग भी आपके पक्ष में रहेंगे। पैतृक सुख और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। व्यापारी थोड़े समय में ही दिन भर की कमी पूरी कर लेंगे। घर के बुजुर्गों की बातों को अनदेखा न करें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपको सही रास्ता दिखाएगा। घर में पैतृक मामलों पर चर्चा होगी।
♉ वृषभ राशि
आज केवल लाभ वाले कार्यों में ही रुचि रहेगी। सामाजिक कार्यों से दूरी बनाएँगे। कार्यक्षेत्र पर लाभ के अवसर सीमित रहेंगे, पर खर्च लायक आमद हो जाएगी। किसी तरह के निवेश से जुड़ी गतिविधियों को अभी रोक दें, वरना नुकसान हो सकता है। धर्म-कर्म में विश्वास बढ़ेगा। बुजुर्गों से मतभेद संभव है, लेकिन संतान से सामान्य संबंध रहेंगे।
♊ मिथुन राशि
लापरवाही अधिक रहेगी। घर के सदस्य आपके व्यवहार से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपने गुस्से और कड़वी जुबान पर भी लगाम लगाकर रखें। किसी भी परिस्थिति में धैर्य और शांति रखें। कार्यक्षेत्र में अधिक झंझट नहीं करेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ यात्रा संभव है। जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। शादी के बाद के संबंध आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में हाथ-पाँव में जलन व असहजता रहेगी। आपको देवी माता को पेठे का प्रसाद अर्पित करना चाहिए।
♋ कर्क राशि
दिन शुभ रहेगा। धार्मिक आस्था रहेगी, लेकिन एकाग्रता की कमी से पूजा-पाठ अधूरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र पर योजनाएँ अधूरी रह जाएंगी। घर या दफ्तर में साज-सज्जा पर खर्च होगा। आज किसी भी तरह की यात्रा को रोक दें। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। शाम को मंदिर दर्शन का योग है।
♌ सिंह राशि
आज किसी करीबी की कार्यशैली से असंतोष रहेगा। परिस्थितियाँ अनुकूल न होने से मन उदास होगा। दोपहर बाद पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में मंदी से आमदनी घटेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपकी सोच में बदलाव लाएगी। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम को निपटाने की कोशिश करेंगे और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। शाम को थकान रहेगी लेकिन मनोरंजन से मूड ठीक होगा। सप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
♍ कन्या राशि
मित्रों व रिश्तेदारों के साथ समय बिताएँगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। समय मिले-जुले प्रभाव वाला है। दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय खुद ही अपने कामों को पूरा करें, तो ऐसा करना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ अधूरा रह सकता है। बुजुर्गों को आपका व्यवहार नाटकीय लगेगा।
♎ तुला राशि
दिन मिश्रित रहेगा। बेकार के वाद-विवाद में पड़ने से कोई अपमानजनक स्थिति पैदा हो सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। महिलाएँ घर की सजावट में व्यस्त रहेंगी। स्वास्थ्य विपरीत रहेगा जिससे चिड़चिड़ापन होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन लाभ अल्प मात्रा में होगा। बुजुर्गों से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा।
♏ वृश्चिक राशि
व्यवसाय में तेजी-मंदी बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। दूसरों की सहायता करेंगे जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यर्थ के कार्यों पर खर्च होगा। मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। आपको श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए और छोटी कन्याओं को फल दान देना चाहिए।
♐ धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर खर्च करने के लिए रहेगा। आज अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान रहेगा। मेहनत के बाद भी पूरी सफलता नहीं मिलेगी। धन संबंधी चिंता रहेगी। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
♑ मकर राशि
मानसिक चंचलता के कारण विवेक कम रहेगा। बिना सोचे समझे बोलना भारी पड़ सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। शेयर मार्केट निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा लेकिन घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है।
♒ कुंभ राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझा सकते हैं। नापसंद कार्य मजबूरी में करने पड़ेंगे। स्वभाव में रूखापन रहेगा जिससे संबंधों में दूरी होगी। पूर्व की गलतियों के खुलासे से घर में कलह संभव है।
♓ मीन राशि
सुबह परिवार से नोकझोंक हो सकती है। दूसरों से तुलना करने से माहौल बिगड़ेगा। भूमि-भवन में निवेश लाभकारी रहेगा। काम-धंधे में भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन धन की चाह अधूरी रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे।