उत्तराखंड
Trending

शिक्षा और समाजसेवा के लिए याद किए गए महंत अवैद्यनाथ

महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण

बिथ्याणी (यमकेश्वर)। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी की 11वीं पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने महंत जी के शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान को रेखांकित करते हुए छात्रों से जीवन में पांच निष्ठाओं और कर्तव्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं तीन बार की विधायक विजया बड़थ्वाल ने की। उन्होंने कहा कि जिस दौर में यमकेश्वर उच्च शिक्षा से वंचित था, उस समय महंत अवैद्यनाथ जी ने स्थानीय जनता के आग्रह पर इस महाविद्यालय की स्थापना कर युवाओं को शिक्षा का मार्ग प्रदान किया।

मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री ने कृपाल सिंह बिष्ट से महंत अवैद्यनाथ बनने तक की यात्रा और नाथ परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश शर्मा व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र बिष्ट ने महाविद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीरा रतूड़ी ने गुरु गोरखनाथ से लेकर महंत अवैद्यनाथ तक की परंपरा पर जानकारी दी।

समारोह में जिला पंचायत सदस्य बचन बिष्ट, प्रमिला बलूनी, कविता डबराल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद डबराल, सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद बडूनी, मधुसूदन बलूनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। छात्रा मेघा ने महापुरुषों के जीवनवृत्त से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. उमेश कुमार त्यागी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button