व्यापार
Trending

अमेजन-फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल जल्द, जाने डेट

 टीवी-एसी खरीदने के लिए इंतजार फायदेमंद

देहरादून। देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपनी मेगा फेस्टिवल सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट की Big Billion Days और अमेजन की Great Indian Festival सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगी। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और फैशन प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट मिलने वाली है।

ग्राहकों को इस बार एक अतिरिक्त फायदा भी मिलेगा। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर जीएसटी दरें घटा दी हैं। टीवी और एसी पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जो 22 सितंबर से लागू होगा। यानी कि टीवी और एसी की कीमतें सीधे 10% तक घट जाएंगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि टीवी और एसी खरीदने की योजना बनाने वाले ग्राहकों को 22 सितंबर तक इंतजार करना चाहिए। इस तारीख से नई जीएसटी दरें लागू हो जाएंगी, जिससे कीमतें और भी सस्ती होंगी। इसके बाद ग्राहकों को बैंक ऑफर्स, कैशबैक, एक्सचेंज डील्स और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

फ्लिपकार्ट पर एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से खरीदारी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जबकि अमेजन पर एसबीआई कार्डधारकों को समान छूट और अमेजन पे आईसीआईसीआई कार्ड पर कैशबैक की सुविधा मिलेगी। दोनों प्लेटफॉर्म्स अपने प्राइम और प्लस सदस्यों को 24 घंटे पहले एक्सेस देंगे।

यानी इस बार ग्राहकों को सिर्फ सेल ऑफर्स ही नहीं, बल्कि टैक्स कटौती का फायदा भी मिलेगा। ऐसे में 22 सितंबर के बाद टीवी और एसी खरीदना सबसे ज्यादा लाभकारी साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button