Breaking News
Trending

साइबर ठगों ने एक और को बनाया निशाना, गुप्ता सीमेंट कंपनी के खाते से 15.87 लाख उड़ाए

ऋषिकेश, 3 सितम्बर :
साइबर अपराधियों ने एक नई तरह की ठगी कर बैंक को ही चकमा देकर लाखों रुपये का गबन कर लिया। मामला ऋषिकेश की एक बैंक शाखा से जुड़ा है, जहां गुप्ता सीमेंट कंपनी के नाम से फर्जी फोन कॉल और दस्तावेजों के जरिए 15,87,198 रुपये की आरटीजीएस कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2025 को लगभग दोपहर 3:30 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा को गुप्ता सीमेंट कंपनी के प्रोपराइटर मयंक गुप्ता के नाम से फोन आया। कॉलर आईडी पर भी नाम मयंक गुप्ता ही प्रदर्शित हो रहा था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बैंक को कंपनी के लेटरहेड और चेक की स्कैन कॉपी भेजी और आरटीजीएस करने का आग्रह किया। दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच में सब कुछ सही प्रतीत हुआ, जिससे शाखा ने दिए गए निर्देश के अनुसार 15,87,198 रुपये का RTGS कर दिया।

कुछ समय बाद वास्तविक खाताधारक मयंक गुप्ता ने स्वयं बैंक को फोन कर यह बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार का कोई आरटीजीएस करवाने का निर्देश नहीं दिया था और उन्हें तो सिर्फ SMS के जरिए इसकी जानकारी प्राप्त हुई है। इससे स्पष्ट हुआ कि बैंक को गुप्ता सीमेंट कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है।

बैंक ने तत्काल मामले की सूचना साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930 पर दी। शिकायत में बताया गया कि जिस नंबर से फर्जी कॉल की गई वह 8447548819 है और जिस व्यक्ति को बैंक भेजे जाने की बात कही गई, उसका नंबर 7618103520 था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बैंक की ओर से उप क्षेत्रीय प्रमुख पुनीत चुग ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button