Breaking News

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे

3 सितंबर 2025 का पंचांग और राशिफल

पंचांग : 3 सितंबर 2025, बुधवार

तिथि – एकादशी (भाद्रपद शुक्ल पक्ष) – 04:21 AM (4 सितम्बर) तक, उसके बाद द्वादशी

नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा 11:08 PM तक, उसके बाद उत्तराषाढ़ा

योग – आयुष्मान 04:17 PM तक, उसके बाद सौभाग्य

वार – बुधवार

पक्ष – शुक्ल पक्ष, भाद्रपद मास

सूर्योदय – 06:00 AM

सूर्यास्त – 06:40 PM

चंद्रमा – धनु, मकर राशि में

राहुकाल – 12:20 PM से 01:55 PM

शक संवत – 1947 (विश्वावसु)

विक्रम संवत – 2082 (कालयुक्त)

🙏 विशेष पर्व – परिवर्तिनी एकादशी व्रत : यह व्रत वाजपेय यज्ञ के समान फलदायी माना गया है। श्रीहरि विष्णु जी को केसर युक्त दूध से अभिषेक करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

🌟 आज का राशिफल : 3 सितंबर 2025, बुधवार

मेष राशि

जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग बढ़ेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबार में उन्नति होगी, कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: लाल

भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ राशि

कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से बड़ा लाभ संभव है। कार्यस्थल पर मशीनरी की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, लेकिन परिवर्तन से समाधान होगा। भाग्योदय का समय है।

भाग्यशाली रंग: सफेद

भाग्यशाली अंक: 6

मिथुन राशि

बुद्धि और विवेक से सफलता मिलेगी। दिन की शुरुआत कार्य-संबंधी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन और परिणय चर्चाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। खान-पान पर ध्यान दें। झूठ बोलने से बचें।

भाग्यशाली रंग: हरा

भाग्यशाली अंक: 5

कर्क राशि

मध्यम फलदायी दिन रहेगा। काम को टालना नुकसानदायक होगा। धर्म और अध्यात्म से जुड़ाव बढ़ेगा। जल्दबाजी में फैसले न लें। अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिस पर कटौती करना संभव नहीं होगा और इससे आपका मासिक बजट बिगड़ जाएगा। इसलिए सावधान रहें, क्योंकि इस चिंता का असर आपकी शांति और नींद पर भी पड़ सकता है। हालाँकि किसी दोस्त की सहायता से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का आशीर्वाद मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: क्रीम

भाग्यशाली अंक: 2

सिंह राशि

परिवार और संतान सुख प्राप्त होगा। कार्य योजना में बदलाव सफलता दिलाएगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों से अनजान न रहें और साथ ही जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। निवेश में सावधानी बरतें, शेयर मार्केट से बचें। विवेक से निर्णय लेकर सफलता पाएंगे।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा

भाग्यशाली अंक: 1

कन्या राशि

अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे।  नौकरी में तबादले की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग: हरा

भाग्यशाली अंक: 7

तुला राशि

शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उधार देने में सावधानी बरतें। भाई-बहनों से पैसों के कारणों को लेकर किसी तरह का मतभेद पैदा हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें, और संबंधों को खराब होने से बचाएं। अगर फैसला न ले पाएं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही रहेगा। वस्त्राभूषण और धन लाभ संभव है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद की संभावना। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

भाग्यशाली अंक: 6

वृश्चिक राशि

बिना सोचे जोखिम न लें। व्यापारिक साझेदारी मजबूत होगी। वाणी पर संयम रखें। नए अनुबंध संभव हैं।जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आएंगे और संबंधों में भी सुधार आएगा।  पारिवारिक यात्रा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सम्मान मिलेगा।

भाग्यशाली रंग: मैरून

भाग्यशाली अंक: 9

धनु राशि

सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से निर्णय लें। जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी या कमीशन से जुड़े व्यवसाय में कुछ बेहतरीन डील होने की संभावना है, पर अन्य व्यवसाय में आज बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों से किसी भी तरह का व्यापारिक एग्रीमेंट न करें, क्योंकि कोई धोखाधड़ी हो सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सकारात्मक सोच अपनाएं।

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 3

मकर राशि

मेहनत और लगन से कार्य पूर्ण होंगे। पिछले कुछ समय से जो काम रुका हुआ था, वह काम आज बड़ी आसानी से और आपके मन मुताबिक तरीके से हल हो जाएगा। खान-पान पर ध्यान रखें। नकारात्मक सोच से बचें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा के योग हैं। निर्णय में विश्वसनीय जनों की राय लें।

भाग्यशाली रंग: काला

भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ राशि

मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। अपने आसपास के लोगों की सोच से अनजान न रहें। विचारों में अंतर की वजह से कुछ मतभेद उठ सकते हैं। दूसरों की बुराइयों पर ध्यान न देकर खुद में ही मस्त रहें, व्यस्त रहें।आकस्मिक खर्च संभव है। भूमि-भवन में निवेश लाभकारी होगा। गुस्से पर काबू रखें। बड़ों का अनुभव फायदेमंद होगा। यात्रा योग है। योजनाएँ हर किसी से साझा न करें।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: 4

मीन राशि

दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से बचें, अन्यथा तनाव होगा। जोखिम भरे काम न करें। देवी-देवता के दर्शन से प्रसन्नता मिलेगी। अजनबियों पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। विरोधियों से सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी

भाग्यशाली अंक: 7

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button