Breaking News
Trending

क्या कह रहे हैं आज आपके सितारे

आज का पंचांग और राशिफल

आज जहां कुछ लोगों को पुराने विवाद परेशान करेंगे, वहीं कुछ जातकों को मानसिक तनाव रहेगा। कुछ को धन लाभ होगा तो कुछ के खर्च बढ़ेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें आज का राशिफल।

19 अगस्त, 2025 का पंचांग

सूर्योदय : 05:52 प्रात:

सूर्यास्त :  06:57 सायं

चंद्रमा : मिथुन राशि

तिथि : एकादशी – 03:32 सायं तक, फिर द्वादशी

नक्षत्र : आर्द्रा – 01:07 ए एम, अगस्त 20 तक

पक्ष :  कृष्ण पक्ष,भाद्रपद

योग :  वज्र – 08:30 पी एम तक, फिर सिद्धि

वार:  मंगलवार

राहुकाल : 03:40 अपराह्न से 05:19 अपराह्न

शक संवत:  1947 विश्वावसु

विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त

अजा एकादशी आज

वैदिक पंचांग के अनुसार,आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी तिथि है जो श्रीकृष्ण को समर्पित होती है। हिंदू धर्म में वर्षभर आने वाली 24 एकादशियों में अजा एकादशी का स्थान विशेष और पवित्र माना जाता है.  मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आराधना और व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है. ‘अजा’ शब्द का अर्थ है – जो कभी जन्म न ले, अर्थात अविनाशी. इसी कारण इस व्रत का नाम अजा एकादशी पड़ा, क्योंकि यह साधक को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।

19 अगस्त 2025 : आज का राशिफल

आज 19 अगस्त मंगलवार है और आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा। मंगलवार होने से दिन के ग्रह स्वामी मंगल होंगे और चंद्रमा के साथ गुरु और शुक्र की युति होगी। यही नहीं मिथुन राशि में चंद्रमा मंगल से दशम भाव में होंगे जिससे धन योग बनेगा। इस पर चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध होंगे जिससे सुनफा योग का निर्माण होगा। यही नहीं आज आर्द्रा नक्षत्र के संयोग में त्रिपुष्कर योग प्रभाव में आएगा। मंगलवार होने से दिन के देवता हनुमान जी होंगे । आज का दिन त्रिपुष्कर योग और हनुमान जी की कृपा से तुला सहित 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। इन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और अपने अपने काम में मनचाहा लाभ मिल सकता है।

मेष – आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का उचित फल मिलेगा, लेकिन परिवार में किसी बात पर मतभेद हो सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द और थकान परेशान कर सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और भाग्यांक 3 है।

वृषभ – दिन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। दोस्तों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और अंक 6 है।

मिथुन – जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। कामकाज में लापरवाही नुकसान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। प्रेम संबंधों में प्रियजन कोई सरप्राइज दे सकते हैं। मानसिक तनाव और बेचैनी से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। तुलसी को जल अर्पित करें। भाग्यशाली रंग हरा और अंक 5 है।

कर्क – दिन लाभकारी रहेगा। नौकरी में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और धन लाभ की संभावना है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से नींद की कमी और थकान हो सकती है। दुर्गा मां को लाल फूल अर्पित करें। शुभ रंग सिल्वर और अंक 4 है।

सिंह – आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी बदलने का मन बनेगा। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर और हड्डियों में दर्द हो सकता है। सूर्य देव को जल चढ़ाएं। शुभ रंग सुनहरा और अंक 1 है।

कन्या – पुराने कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से एलर्जी और त्वचा की समस्या परेशान कर सकती है। गणेश जी को मोदक अर्पित करें। शुभ रंग नीला और अंक 7 है।

तुला – आज धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद न करें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। ब्लड प्रेशर के रोगियों को सावधान रहना होगा। मां सरस्वती की पूजा करें। शुभ रंग गुलाबी और अंक 2 है।

वृश्चिक – ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलेगा और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें क्योंकि पार्टनर का मूड खराब हो सकता है। स्वास्थ्य में आंखों की समस्या बढ़ सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। शुभ रंग काला और अंक 9 है।

धनु – विद्यार्थियों और शोध कार्य करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ेगा, लेकिन मनचाहे कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। पेट की समस्या परेशान कर सकती है। तुलसी की माला धारण करें। शुभ रंग पीला और अंक 8 है।

मकर – नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम संभव है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। थायरॉइड या हार्मोनल समस्या से सतर्क रहें। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। शुभ रंग भूरा और अंक 5 है।

कुंभ – कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। मनचाही सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में परिवार की सहमति मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोरी और थकान रहेगी। शिव चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग बैंगनी और अंक 6 है।

मीन – भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए यात्रा का योग है। स्वास्थ्य में गैस और अपच की समस्या रह सकती है। पीपल के वृक्ष की पूजा करें। शुभ रंग हरा और अंक 7 है।

 

Related Articles

Back to top button