“छुआ तो मर्डर करा दूंगी” सुहागरात पर दुल्हन की धमकी से दहल गया दूल्हा, तीन दिन बाद लिया बड़ा फैसला

शादी के 72 घंटे बाद पत्नी को प्रेमी के साथ भेजा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
एक ऐसी शादी, जो सात फेरों के साथ नई जिंदगी की शुरुआत मानी जाती है, महज तीन दिन में ऐसे मोड़ पर पहुंच गई कि पूरा परिवार सकते में आ गया। सुहागरात पर दुल्हन ने पति के सामने ऐसा सच रखा और ऐसी चेतावनी दी कि दूल्हे ने न सिर्फ उससे दूरी बना ली, बल्कि कुछ दिनों बाद खुद ही उसे उसके प्रेमी के साथ भेजने का फैसला कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा अब इलाके में भी खूब हो रही है।
मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है। यहां 25 जून को मेरठ की एक युवती की शादी हापुड़ निवासी युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विदाई के बाद जब सुहागरात पर दूल्हा कमरे में पहुंचा तो नवविवाहिता ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी और से प्रेम करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। इतना ही नहीं, उसने पति को अपने करीब आने से मना करते हुए कहा कि मुझे छूना भी मत। मैं किसी और की अमानत हूं। अगर जबरदस्ती की तो तुम्हारा मर्डर करा दूंगी। ऐसा कहते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे दी।
दुल्हन के इस व्यवहार से दूल्हा और उसका परिवार पूरी तरह हैरान रह गया। परिवार ने तत्काल युवती के मायके वालों को पूरे मामले की जानकारी दी और समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। दुल्हन के परिवार वालों ने मामले में हिलावले करते हुए कहा कि हमारी लड़की हमारी लड़की को वापस छोड़ जाओ।
आखिरकार शादी के तीन दिन बाद, 28 जून को दूल्हे ने स्वयं युवती के प्रेमी को घर बुलाया और आपसी सहमति से उसे उसके साथ भेज दिया। परिवार का कहना था कि जब युवती किसी और के साथ जीवन बिताना चाहती है, तो जबरन रिश्ता निभाने का कोई औचित्य नहीं है।
घटना के बाद दूल्हे और उसके परिवार ने भविष्य में किसी कानूनी विवाद या झूठे आरोप से बचने के लिए महिला थाने में लिखित सूचना भी दी। पुलिस के अनुसार, युवती पहले से किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी, लेकिन परिवार की इच्छा से उसकी शादी कहीं और कर दी गई थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।




